Etawah

होली खेल कर लौट रहे परिवार का हादसा, कार और डंपर की भिड़ंत

568 0

इटावा: यूपी के इटावा (Etawah) जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी (Friends Colony) थाना क्षेत्र के अंतर्गत साईं कोल्ड स्टोरेज के पास बड़ी दुर्घटना (Accident) हुई है। मथुरा वृंदावन (Mathura-Vrindavan) से होली समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने जिले जालौन (Jalaun) के लिए जाते वक्त साईं कोल्ड स्टोरेज के पास कार और डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौका-ए-वारदात पर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कारोबारी (Businessman) पिता और उनकी बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कारोबारी की पत्नी, एक अन्य बेटी और एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी (Saifai Medical University) में भर्ती कराया गया है।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत साईं कोल्ड स्टोरेज के पास यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे के करीब हुआ, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार के भीतर से तीन शवों को निकलवाया। इसके अलावा सभी घायलों और मृतकों को लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जालौन कोतवाली के चौधरान मोहल्ला में रहने वाले कारोबारी दिलीप पोरवाल, उनकी बेटी आरुषि पोरवाल और ड्राइवर डब्बू को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : NIA कोर्ट ने हाफिज सईद सहित 15 के खिलाफ सुनाया बड़ा फरमान

वहीं कारोबारी की पत्नी अंजलि पोरवाल उनकी दूसरी बेटी शिवानी और उनके साथी अजय राठौर को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया, जहां डाक्टरों की टीम सभी का गहनता से उपचार करने में जुटी हुई है।

 

 

 

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु होने की कामना की

Posted by - September 17, 2023 0
लखनऊ/सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सिद्धार्थ नगर जनपद से जारी अपने संदेश…
School Chalo Abhiyan

बच्चों का रोली-टीका कर स्कूल चलो अभियान का प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने प्रारंभ किया

Posted by - July 1, 2024 0
लखनऊ। बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके बेहतर भविष्य निर्माण को लेकर परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान (School Chalo…
स्मृति ईरानी का पोस्ट

नींद न आने पर स्मृति ईरानी का पोस्ट- ‘प्लीज आप सब मेरे सपने देखना बंद करो’

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। छोटे पर्दे की संस्कारी बहू बनकर मशहूर होने वाली स्मृति ईरानी अब केंद्रीय मंत्री हैं । स्मृति ने…