Bhagwant

होली से पहले भगवंत मान की ताजपोशी, भगत सिंह के गांव में लेंगे शपथ

531 0

चण्डीगढ़: पंजाब में जबरदस्‍त जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी (AAP) ने रिकॉर्ड बनाया है, इस जीत के जश्न में रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) मेगा रोड शो कर रहे है। 16 मार्च को पंजाब (Punjab) में आप की सरकार बनने जा रही है। इस दिन आप नेता भगवंत मान मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भगवंत मान के साथ ही अन्‍य नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। भगवंत मान शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ लेंगे और इसके लिए तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं। पंजाब सरकार इस समारोह पर मोटा खर्च करने वाली हैं। इस समारोह पर कुल 2 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को दोपहर 12 बजे भगवंत मान की ताजपोशी की जाएगी। शपथ ग्रहण में कुल 2 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें करीब 1 लाख लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था की जा रही है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में AAP का जश्न, केजरीवाल-भगवंत ने किया मेगा रोड शो

Related Post

CM Yogi paid tribute to Pandit Deendayal Upadhyay on his death anniversary

जीवन भर वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेने वाले महाकुम्भ को लेकर कर रहे दुष्प्रचार- सीएम योगी

Posted by - February 11, 2025 0
लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए…
Kejriwal

पीएम मोदी के बयान पर बोले केजरीवाल- बच्चों को मुफ्त शिक्षा देना रेवड़ियां बांटना नहीं

Posted by - July 16, 2022 0
नई दिल्ली: यूपी में आज बुंदेलखंड एक्‍सप्रेसवे उद्घाटन के बाद पीएम मोदी द्वारा मुफ्त में रेवड़ियां बांटने वाले बयान पर…