Holi

इस दिन मनाई जाएगी होली, जानें होलिका दहन की शुभ तिथि और समय

616 0

लखनऊ: हिंदू धर्म के अनुसार फाल्गुन मास (Falgun month) की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है और इसके अगले दिन चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंगो वाली होली (Holi) खेली जाती है। इसके साथ ही होलिका दहन के 8 दिन पहले से होलाष्टक का त्योहार शुरू हो जाता है, इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। इस साल होलाष्टक (Holashtak) 10 मार्च से शुरू हो गया हैं। इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। जबकि रंग वाली होली 18 मार्च को खेली जाएगी। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं। होलाष्टक के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है।

होलिका दहन की शुभ तिथि और समय

हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन 2022 तिथि – 17 मार्च 2022, गुरुवार की है
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 17 मार्च को रात 9:20 बजे से 10:31 बजे के बीच रहेगा
होलिका दहन का समय लगभग 1 घंटा 10 मिनट का होगा. इस दौरान होलिका की पूजा करना लाभकारी रहेगा

यह भी पढ़ें :होली पर सरकार का बड़ा तोहफा, मुफ्त मिलेगा गैस सिलेंडर, जानें और उपहार

होली की तारीख

होलिका दहन के अगले दिन यानी 18 मार्च शुक्रवार को होली खेली जाएगी

 

 

Related Post

भूलकर भी ना करें धनतेरस पर ये गलती, वरना नही बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा

Posted by - October 18, 2019 0
लखनऊ डेस्क। मनोकामनाओं को पूरा करने वाला त्यौहार धनतेरस आ गया है। धनतेरस के दिन सौभाग्य और सुख की वृद्धि…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों में विकास कार्यों ने गति पकड़ी: सीएम धामी

Posted by - June 10, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को देहरादून स्थित एक होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम…