elections

आरोपों के बाद एक्शन में इलेक्शन कमीशन, जिलाधिकारी को हटाया

676 0

वाराणसी: यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections 2022) के नतीजों से पहले चुनाव आयोग (Election commission) ने वाराणसी कमिश्नर (Varanasi Commissioner) और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा (DM Kaushal Raj Sharma) को निर्वाचन कार्य से हटा दिया गया है। जिसके बाद मतगणना तक स्पेशल ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। सपा गठबंधन की ओर से लगाए गए मतगणना को लेकर धांधली के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने यह अहम फैसला लिया है।

मतगणना-स्थल पर बूथ-प्रबन्धन में माहिर लोग करेंगे निगहबानी, चन्द्रशेखर कर रहे हैं मॉनिटरिंग

वाराणसी में ईवीएम (EVM) से भरे वाहन के पकड़े जाने को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने कहा था कि जब तक वाराणसी के DM कौशल राज शर्मा को हटाया नहीं जाएगा, हम मतगणना नहीं होने देंगे।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से मंगलवार को अचानक से बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी सरकार की प्रशासनिक मशीनरी पर मतगणना को लेकर धांधली का आरोप लगाया गया।

अखिलेश यादव ने कहा था कि वाराणसी में ईवीएम पकड़ी गई और बिना सुरक्षा के ईवीएम को ले जाया जा रहा था। बिना प्रत्याशी के जानकारी के ईवीएम को एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले जा सकते है। आखिर बिना किसी सुरक्षा बल के मशीनों को क्यों ले जाया जा रहा था? ज्ञात हो कि अखिलेश यादव ने पहले ही कार्यकर्ताओं से ईवीएम की निगरानी को लेकर कहा था। उन्होंने और गठबंधन के कई अन्य नेताओं ने भी जब तक गिनाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं की बात कही थी।

 

Related Post

cm yogi

शैक्षणिक कार्य अवधि में रैली, प्रभात फेरी, मानव श्रृंखला और गोष्ठी का आयोजन नहीं होगा

Posted by - November 4, 2022 0
लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित शिक्षण अवधि में कोई भी शिक्षक विद्यालय प्रांगण से बाहर नहीं रहेगा। शिक्षक शिक्षण अवधि…
BJP

भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, यहां देखें पदाधिकारियों की सूची

Posted by - February 26, 2026 0
उत्तर प्रदेश के 11 जिलाध्यक्षों का बृहस्पतिवार को एलान किया गया। यूपी भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिलाध्यक्षों…
AIRPLANE NEWS

मलेशिया से काठमांडू पहुंचा विमान हवा में लगाता रहा चक्कर, वाराणसी डायवर्ट

Posted by - March 27, 2021 0
वाराणसी। मलेशिया के कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 117 यात्रियों को लेकर काठमांडू पहुंचा विमान, खराब मौसम के चलते काठमांडू…
Sunil Yadav

14 नवम्बर, विश्व मधुमेह दिवस: जीवन के हर चरण में मधुमेह – स्वास्थ्य, गरिमा और आत्म-प्रबंधन के लिए जागरूकता

Posted by - November 12, 2025 0
लखनऊ: मधुमेह (Diabetes) केवल रोग नहीं, बल्कि जीवनशैली से जुड़ा एक संदेश है। इसे जागरूकता, नियमितता और सही देखभाल से…