नक्सली हमला

दंतेवाड़ा : बीजेपी विधायक के काफिले पर नक्सली हमला, विधायक समेत पांच की मौत

1069 0

दंतेवाड़ा । लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी समेत पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक नक्सलियों ने इस धमाके के लिए नक्सलियों ने  आईडी विस्फोट किया है। हमले में कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

छत्तीसगढ़ में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार का जारी कर रखा है फरमान

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार का फरमान जारी कर रखा है। मिली जानकारी के अनुसार भीमा मंडावी एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर लौट रहे थे। नक्सलियों ने इस हमले को दंतेवाड़ा के कुआकोण्डा थाना क्षेत्र के श्यामगिरी के पास आईईडी ब्लास्ट कर अंजाम दिया। इस विस्फोट में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ा नुकसान होने की सूचना है। इस हमले में मंडावी और उनके पीएसओ समेत चार अन्य जवानों के मौक पर ही मारे जाने की पु​ष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें :-पूर्व सीएम बोले- लालकृष्ण आडवाणी की आंखों में आंसू देख कर बहुत हुई पीड़ा 

छत्तीसगढ़ पुलिस के डीआईजी (नक्सलरोधी) ने बीजेपी विधायक की मौत की पु​ष्टि 

छत्तीसगढ़ पुलिस के डीआईजी (नक्सलरोधी) ने बीजेपी विधायक की मौत की पु​ष्टि की है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने हमले की पु​ष्टि करते हुए बताया है कि घटनास्थल के लिए सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवानों को रवाना कर दिया गया है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Related Post

CM Yogi

48 डिग्री तापमान भी नहीं डिगा पाया आपका उत्साह, विकास से जताएंगे आभारः योगी

Posted by - May 28, 2024 0
मीरजापुर : 48 डिग्री तापमान भी राजग प्रत्याशियों के समर्थन में आपका उत्साह डिगा नहीं पा रहा है। विकास कार्य कराकर…

नवाब मलिक ने एनसीबी की जांच पर उठाये सवाल- क्रूज पर हुई रेड को बताया फर्जी

Posted by - October 9, 2021 0
मुंबई। शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। क्रूज ड्रग्स…
CM Yogi congratulated the newly elected state president Pankaj Chaudhary.

सरकार व संगठन मिलकर नई गति के साथ बढ़ाएगा यूपी का संकल्पः सीएम योगी

Posted by - December 14, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि…
Paramhans Acharya

ताजमहल में नहीं मिली एंट्री तो परमहंस आचार्य ने किया बड़ा ऐलान

Posted by - April 30, 2022 0
अयोध्या: तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु (Peethadheeshwar Jagadguru) परमहंस आचार्य (Paramhans Acharya) ने ताजमहल को लेकर एक बड़ा बयान दिया…