Drishti Patra

उत्तराखंड भाजपा का ‘दृष्टि पत्र’ का आज होगा विमोचन

492 0

देहरादून। भाजपा (BJP) आज विधानसभा चुनाव 2022 का घोषणा पत्र (Manifesto) जारी करेगी। पार्टी ने घोषणा पत्र का नाम ‘दृष्टि पत्र’ ( Drishti Patra) दिया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में इसका विमोचन करेंगे। उत्तराखंड भाजपा ने अपना घोषणा पत्र आम लोगों के सुझाव से तैयार किया है। इसलिए इस बार पार्टी का घोषणा पत्र बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।

घोषणा पत्र का विमोचन दोपहर 12 बजे के बाद देहरादून के होटल पेसिफिक में होना है। पार्टी के प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज देहरादून आ रहे हैं। उन्हें ही हमारे दृष्टि का विमोचन करना है। पार्टी ने अपना दृष्टि पत्र आम लोगों से सुझाव लेकर बनाया है। यह सुझाव पूरे प्रदेश से लिया गया था।’

भाजपा ने अपना दृष्टि पत्र पूरे प्रदेश से मिले तकरीबन 8000 सुझावों को शामिल कर बनाया है। पार्टी ने इसके लिए सभी विधानसभाओं में अपनी टीम भेजी थी। बताया जा रहा ही कि पार्टी के दृष्टि पत्र में कई चौकाने वाले वादे भी हो सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस विमोचन के बाद सीधे ऋषिकेश जायेंगे। वहां वे पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने सोमेश्वर में उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में की जनसभा व रोड-शो

Posted by - April 10, 2024 0
सोमेश्वर/अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को लोकसभा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सोमेश्वर विधानसभा में विशाल रोड शो और…
PM Modi

पीएम मोदी ने भिलाई को दिया IIT कैंपस का तोहफा, कवर्धा और कुरुद को मिला सेंट्रल स्कूल भवन

Posted by - February 20, 2024 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज जम्मू के एमए स्टेडियम में साढ़े 32 हजार करोड़ रुपये की विकास…
Kapila Vatsyayan

पद्मविभूषण व प्रख्यात विदुषी कपिला वात्स्यायन का निधन, कला जगत में शोक की लहर

Posted by - September 16, 2020 0
नई दिल्ली । पद्मविभूषण पुरस्कार विजेता देश की प्रख्यात कलाविद् व राज्यसभा की पूर्व मनोनीत सदस्य कपिला वात्स्यायन का बुधवार…
mann ki baat

मोदी के ‘ मन की बात’

Posted by - November 29, 2020 0
‘ मन की बात’  कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत खास बातें करते हैं। वे देश को निरंतर आगे बढ़ने…
CM Dhami

सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क कनेक्टिविटी पर की चर्चा

Posted by - July 24, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin…