best tableau award

गणतंत्र दिवस परेड में यूपी को मिला बेस्ट झांकी का अवॉर्ड, सीएम योगी ने दी बधाई

553 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित परेड में उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तुत ‘एक जनपद एक उत्पाद एवं  काशी विश्वनाथ धाम’ विषयक झांकी (best tableau award) को राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि हमारे प्रदेश के सभी जनपदों के अपने विशिष्ट उत्पाद हैं। ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ओ0डी0ओ0पी0) योजना के माध्यम से इन विशिष्ट उत्पादों को प्रोत्साहन मिल रहा है। प्रदेश में सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन की असीम सम्भावनाएं हैं। राष्ट्रीय राजधानी में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने से जनपदों के विशिष्ट उत्पादों के साथ-साथ राज्य में सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

ज्ञातव्य है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ की परेड में उत्तर प्रदेश की ओर से ‘एक जनपद एक उत्पाद एवं  काशी विश्वनाथ धाम’ विषयक झांकी प्रस्तुत की गई थी। इस झांकी को देश की अन्य झांकियों से श्रेष्ठतम माना गया। उल्लेखनीय है कि यह झांकी प्रदेश के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रस्तुत की गयी थी। वर्ष 2021 में भी उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला था, जबकि वर्ष 2020 में द्वितीय पुरस्कार मिला था।

परेड के दौरान झांकी पर ‘काशी का गौरव लौटा जब खुला भव्य गलियारा, विश्वनाथ से मिलकर पुलकित है गंगा की धारा’ गीत का प्रसारण किया गया। गीतकार  वीरेन्द्र वत्स के शब्दों को  राजेश सोनी ने संगीतबद्ध किया और इसे  मनीष शर्मा ने अपनी आवाज दी। झांकी में चरकुला आर्ट अकादमी, मथुरा के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस झांकी का निर्माण विविड इण्डिया द्वारा किया गया था।

इस झांकी के माध्यम से लोगों ने ‘एक जनपद एक उत्पाद एवं  काशी विश्वनाथ धाम’ की झलक नई दिल्ली के राजपथ पर देखी। देश-दुनिया में लोगों ने ऑनलाइन इसका अवलोकन किया।

Related Post

Mission Niramaya:

मिशन निरामया: के अंतर्गत नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थानों की तय की जाएगी रेटिंग

Posted by - November 24, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को दुरुस्त रखने और भविष्य में और अधिक कार्यबल तैयार करने के उद्देश्य से…
The first Amrit Snan of Maha Kumbh

मकर संक्रांति पर महाकुम्भ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, तड़के करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई अमृत डुबकी

Posted by - January 14, 2025 0
महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज में जब उजाले की एक किरण तक नहीं निकली थी, हाड़ कंपा देने वाली ठंड के…
Keshav Maurya

मां विंध्यवासिनी के चरणों में उपमुख्यमंत्री ने मत्था टेका, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Posted by - March 24, 2026 0
मिर्जापुर | उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज मिर्जापुर जनपद का भ्रमण किया। इस…