जम्मू- कश्मीर

जम्मू- कश्मीर : किश्तवाड़ आतंकी हमले में घायल आरएसएस नेता की मौत, लगा कर्फ्यू

1128 0

नई दिल्ली। जम्मू- कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने आरएसएस नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) का हथियार छीन कर उन पर गोलीबारी कर दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। बुर्का पहनकर आए आए आतंकी ने आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके पीएसओ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी, जिसमें पीएसओ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चंद्रकांत शर्मा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें :-अयोध्या में भाजपा ही बनवाएगी राम मंदिर – सीएम योगी 

चंद्रकांत शर्मा जम्मू कश्मीर सरकार के स्वास्थ्य विभाग में थे कार्यरत 

घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी हथियार छोड़ कर भाग गया। चंद्रकांत शर्मा जम्मू कश्मीर सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। उन्हें आतंकियों की ओर से लगातार धमकी मिल रही थी। शर्मा की मौत के बाद प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है और इंटरनेट सेवा बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-‘कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी खुली छोड़ीं देश की सीमाएं’- मायावती

इलाके की पूरी तरह घेराबंदी कर चलाया जा रहा है तलाशी अभियान 

इससे पहले 2018 में भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई की आतंकवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ नेता घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं। इलाके की पूरी तरह घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Post

पुलिस के नए भवन का सीएम ने किया उद्घाटन, अखिलेश ने बोला सरकार पर बोला हमला

Posted by - September 2, 2019 0
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में बने पुलिस के नए भवन का उद्घाटन सोमवार यानी आज को सीएम  योगी आदित्यनाथ करेंगे। सीएम…
विराट को मत छेड़...

T20 मैच : अमिताभ बोले – यार कितनी बार बोला मई तेरे को कि विराट को मत छेड़…

Posted by - December 7, 2019 0
मुंबई। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में टीम इंडिया ने शुक्रवार रात वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 अपने नाम कर…
pm modi

पहले अपराधी खेलते थे थे अवैध कब्जे के टूर्नामेंट : पीएम मोदी

Posted by - January 2, 2022 0
मेरठ। क्रांतिधरा में रविवार को प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय (Sports University) का शिलान्यास करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM…
cm yogi

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर योगी आदित्यनाथ सरकार का कड़ा रुख

Posted by - December 5, 2025 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने उत्तर प्रदेश में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू…