Pushpraj Jain

पीयूष जैन के बाद इत्र कारोबारी पुष्पराज के ठिकानों पर छापे

533 0

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में इत्र कारोबारियों की मुश्किलें थमने नाम नहीं ले रही हैं। पीयूष जैन के बाद शुक्रवार को केंद्रीय उत्पाद शुल्क खुफिया महानिदेशालय (DGCEI) की टीमों ने इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी (Pushpraj Jain) और मलिस मिया के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। पुष्पराज जैन कारोबारी के साथ समाजवादी पार्टी का विधानपरिषद सदस्य भी है।

दरअसल, इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद अब आयकर विभाग (Income Tax) और डीजीसीआई टीम ने अपना दायरा बढ़ा दिया है।

इसी के तहत शुक्रवार को टीमों ने इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन (Pushpraj Kain) के अलावा इत्र कारोबारी मलिक मिया के ठिकानों पर छापेमारी शुरु की है। इस कार्रवाई के बाद इत्र कारोबार से जुड़े अन्य व्यापारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

नए साल से पहले आशा बहुओं को सीएम योगी ने दिया स्मार्टफोन का तोहफा

इस कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से ट्विटर के जरिए कहा गया है, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापेमारी करनी शुरू कर दी। भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है। जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

Related Post

magh mela

पौष पूर्णिमा से संगम तट पर उतरेगा तप-साधना का सागर, 4 लाख कल्पवासियों से जगमगाएगा माघ मेला

Posted by - January 2, 2026 0
प्रयागराज । प्रयागराज के संगम तट में लगे आस्था के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम माघ मेले (Magh Mela)…
Unnao Case

Unnao Case : जहर खाने से हुई दोनों लड़कियों की मौत, पोस्टमॉर्टम से हुआ खुलासा

Posted by - February 18, 2021 0
उन्नाव। उन्‍नाव केस (Unnao Case) में नाबालिग बुआ-भतीजी की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम में ज़हरीला पदार्थ मिलने…
CM Yogi

सीएम योगी ने 11690 आश्रित परिवारों के लिए जारी किए 561.86 करोड़

Posted by - June 16, 2025 0
अंबेडकर नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को 11690 आश्रित परिवारों…
cm yogi

मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री योगी ने की पीएम गतिशक्ति के क्रियान्वयन की समीक्षा

Posted by - July 27, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लोकभवन में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की उपस्थिति में पीएम गति शक्ति योजना…