DGP Prashant Kumar

UPTET पेपर लीक करने वाले गिरोह के 23 लोग गिरफ्तार : प्रशांत कुमार

561 0

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का पर्चा लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गयी है। एसटीएफ ने परीक्षा लीक करने वाले गैंग के 23 लोगों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है। उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी है।

एक माह बाद दोबारा परीक्षा करायी जाएगी, जो पूरी तरह से पारदर्शी होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी होगी। यह बातें प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कही है।

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने लखनऊ, मेरठ, शामली, वाराणसी, गोरखपुर, कौशाम्बी और प्रयागराज से कुल 23 लोगों गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के पास से एसटीएफ को मोबाइल और कुछ पेपर के फोटोकॉपी मिले हैं, जिसे शासन से शेयर किया गया तो पता चला कि ये वही पेपर है जो यूपी टीईटी परीक्षा में परिक्षार्थियों को देनी थी। इसके बाद शासन स्तर पर निर्णय करते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा दो पालियों में होनी थी। एडीजी ने बताया कि यह परीक्षा फिरसे एक माह बाद होगी। इसमें परीक्षार्थियों को कोई भी फीस नहीं देना होगा।

एडीजी ने बताया कि जो परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए दूसरे शहर गये हैं, उन्हें वापस घर भेजने के लिए शासन ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया है। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि पेपर लीक करने वाले गिरोह के तार बिहार से भी जुड़े हुए हैं।

Related Post

CM Yogi

भारत ने दिया है ‘जियो और जीने दो’ का सच्चा लोकतंत्र : सीएम योगी

Posted by - September 15, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दुनिया में जब सभ्यता, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के…
Power Supply

बढ़ेगी यूपी की विद्युत आपूर्ति, जल्द शुरू होगी 660 मेगावाट की एक इकाई

Posted by - June 3, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में विद्युत उपलब्धता (Power Supply) बढ़ाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं को जल्द पूर्ण…
Helicopter

पर्यटन, पुलिसिंग और आपातकाल में हेलीकॉप्टर के उपयोग पर योगी सरकार कर रही विचार

Posted by - June 15, 2022 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi government) विभिन्न क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर (Helicopter) के उपयोग पर विचार कर रही है। इस संबंध में…