cm pushkar singh dhami

CM पुष्कर ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन छात्राओं को चेक प्रदान किए

869 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami)  ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना (Mukhyamantri Vatsalya Yojana) के तहत मुख्यमंत्री आवास में महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीन छात्राओं को चेक प्रदान किये।

मुख्यमंत्री द्वारा कम्प्यूटर साइंस एवं इंनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा कु. गरिमा शर्मा को 01 लाख 70 हजार 950 रूपये का चेक प्रदान किया गया।

इलैक्ट्रिकल इंनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. अलविना खानम को 56 हजार 100 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इलैक्ट्रिकल इंनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. शिप्रा नेगी को 27 हजार 500 रूपये का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत इन छात्राओं का 01 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 की अवधि का लिया गया शुल्क महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून द्वारा वापस किया गया है। भविष्य में भी संस्थान द्वारा इन छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 02 अगस्त 2021 को कोविड-19 में अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की गई।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने अभिभावकों को खोया, इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन सरकार का प्रयास है कि इन बच्चों की जो भी मदद हो सकती है, वह राज्य सरकार करेगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मती राधा रतूड़ी, निदेशक महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून प्रो. आर.पी.एस. गंगवार एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकुर दुम्का भी मौजूद थे।

Related Post

CM Yogi

अयोध्या विजन के कार्यों की प्रत्येक सप्ताह हो समीक्षा: सीएम योगी

Posted by - November 27, 2022 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…
Akhilesh Yadav

किसानों को बर्बाद कर देंगे ये कृषि कानून : अखिलेश यादव

Posted by - March 23, 2021 0
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने जनसभा को…
यूनिसेफ गाइडलाइंस

लॉकडाउन में बच्चों पर हिंसा की घटनाओं में दो गुना वृद्धि, यूनिसेफ की गाइडलाइंस जारी

Posted by - June 2, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोनो के कारण लॉकडाउन में बच्चों पर हिंसा की घटनाओं में दो गुना वृद्धि को देखते हुए यूनिसेफ…