Gautam Gambhir

गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी

624 0

पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को ई-मेल के जरिये जान से मारने की धमकी दी गई है। इसे लेकर उन्होंने मध्य जिले के राजेन्द्र नगर थाना पुलिस और डीसीपी को शिकायत दी है।

फिलहाल उनकी शिकायत पर पुलिस छानबीन कर रही है। इसके लिए मेल भेजने वाले शख्स का आईपी एड्रेस निकाला जा रहा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार भाजपा सांसद गौतम गंभीर राजेन्द्र नगर इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर बताया है कि उन्हें आईएसआईएस कश्मीर की तरफ से एक मेल भेज कर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसमें उनके साथ ही परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।

घटना के बारे में पूछे जाने पर डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि फिलहाल उनके घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ईमेल को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

RSS की शाखाओं और हिंदू नेताओं पर आतंकी हमले का खतरा

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मेल के जरिये मिली धमकी को लेकर स्थानीय पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी जांच कर रही है।

Related Post

Rahul Gandhi

राहुल गांधी बोले- राजनीतिक भविष्य के डर से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विचारधारा छोड़ी

Posted by - March 12, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान…
ATS MAHARASTRA

एंटीलिया केस : एटीएस ने दी जानकारी, सचिन वाजे ने अपने ऊपर लगे आरोप को नकारा

Posted by - March 23, 2021 0
महाराष्ट्र । एंटीलिया केस  (Antilia Case) मामले में महाराष्ट्र एटीएस (ATS) ने मंगलवार को मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने…
Haryana Cabinet

हरियाणा में मंत्रालयों का बंटवारा, CM सैनी को मिले 12 विभाग, जानें अनिल विज को क्या मिला

Posted by - October 21, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा में कैबिनेट (Haryana Cabinet) विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह…