teacher vaccancy in up

जूनियर हाई स्कूल प्रधानाध्यापक-सहायक अध्यापक का परिणाम घोषित

568 0

जूनियर हाई स्कूल प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक चयन परीक्षा वर्ष 2021 का फाइनल रिजल्ट सोमवार की देर शाम घोषित कर दिया गया है।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया है कि घोषित किए गए परिणाम के मुताबिक सहायक अध्यापक पद पर 45,257 और प्रधानाध्यापक के पद पर 1722 अभ्यर्थी चयनित घोषित किए गए हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा घोषित फाइनल रिजल्ट पीएनपी की वेबसाइट यूपीडीएलएड डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया है कि यह परिणाम इस वेबसाइट पर 20 दिसम्बर तक उपलब्ध रहेगा।

उल्लेखनीय है कि जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर चयन के लिए 17 अक्टूबर 2021 को भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें सहायक अध्यापक पद के लिए 3,35,491 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 2,71,066 अभ्यर्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और अंतिम रूप से 45,257 अभ्यर्थी चयनित घोषित किए गए हैं।

वहीं प्रधानाध्यापक पद की बात करें तो 19,559 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 14,928 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जबकि प्रधानाध्यापक पद के लिए 1722 अभ्यर्थी चयनित घोषित किए गए हैं।

Related Post

Yogi

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 100 वर्षों में सबसे पहले परीक्षाफल घोषित करने का बनाया कीर्तिमान

Posted by - April 25, 2023 0
लखनऊ। रिकॉर्ड समय में नकलविहीन परीक्षा कराने के बाद योगी सरकार (Yogi Government) ने एक और बड़ा कीर्तिमान कायम करते…