शिवपाल यादव भी प्रभु श्रीराम के दर्शन कर लेंगे जीत का आशीर्वाद

598 0

कानपुर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) द्वारा सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत कानपुर देहात से कर दी है। उन्होंने जनपद में मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर तंज कसे और ओवैसी से गठबंधन की बात पर अभी इंतजार करने की बात कही।

वहीं, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए कुछ भी करने की बात कही है। बांके बिहारी के दर्शन से शुरू हुई शिवपाल की रथ यात्रा में वह भगवान श्रीराम के आयोध्या में भी दर्शन कर जीत का आशीर्वाद मांगेंगे।

जैसे-जैसे 2022 का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी पार्टियों ने अपने स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रसपा ने भी सामाजिक परिवर्तन यात्रा शुरू कर दी है। इसके चौथे चरण की शुरुआत उन्होंने कानपुर देहात जनपद से की है। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के चौथे चरण में कानपुर देहात पहुंचे शिवपाल यादव ने पत्रकारों से मुखातिब होकर यूपी सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने लगातार बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के दाम पर सरकार के दिवाली पर जनता को तोहफा दिए जाने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि पहले तो सरकार जनता को दाम बढ़ाकर परेशान कर रही थी अब एकदम से दाम कम कर के पेट्रोल पंप मालिकों को परेशान किया जा रहा है। प्रदेश की जनता सब जानती है 2022 के विधानसभा चुनाव में सब देखने को मिलेगा।

सीएम योगी 10 नवम्बर को करेंगे कानपुर मेट्रो के ट्रायल का शुभारंभ

शिवपाल सिंह यादव ने गठबंधन की बात पर ओवैसी को साथ लेकर चलने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि ना हमने किसी को छोड़ा है और ना छोड़ेंगे, यह सब बहुत जल्द आपके सामने होगा। इटावा से चलकर कानपुर देहात पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पत्रकार से कहा कि रात यात्रा की शुरुआत उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन पूजन कर की। अब वहां से चलकर आयोध्या भगवान श्रीराम के भी दर्शन करने है। 30 तारीख को वहां भी दर्शन करेंगे और ये पूजा सफल होगी।

गठबंधन के बाद कितनी सीटों पर प्रसपा चुनाव लड़ेगी इस सवाल पर चुप्पी साधते हुए उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी आप को पता चल जाएगा। यूपी चुनाव नजदीक है चाचा के साथ अभी भतीजे ने गठबंधन नही किया है तो शिवपाल ने अपने कद के बारे में कहा सभी जानते है मेरा कद क्या है।

अयोध्या में दर्शन चुनावी रणनीति

2022 के चुनाव में प्रभु श्री राम और अयोध्या का मंदिर एक बार फिर अपनी अहम भूमिका निभाने वाला है। योगी सरकार में मंदिर का निर्माण शुरू हुआ और अब उसमें राजनीति भी जोरों पर है। वहीं, बात करें उत्तर प्रदेश के चुनाव की तो इस वक्त राष्ट्रीय पार्टी के बड़े नेता भी मंदिरों में दर्शन करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बांके बिहारी से शुरू हुई शिवपाल यादव की रथ यात्रा अब 30 नवम्बर को आयोध्या पहुंच जाएगी। शिवपाल यादव ने प्रभु श्रीराम के दर्शन कर अबकी पार्टी को जीत दिलाने की बात कही है।

Related Post

cm trivendra singh rawat

सुरेंद्र भट्ट ने कहा- CM त्रिवेंद्र के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2022 का चुनाव, बीजेपी को मिलेगा प्रचंड बहुमत

Posted by - March 7, 2021 0
हल्द्वानी। बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Rawat)  के…
रवि किशन

झारखंड विधानसभा चुनाव में रवि किशन ने भोजपुरी का लगाया तड़का, किया रोड शो

Posted by - November 24, 2019 0
गढ़वा। बीजेपी प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को बीजेपी सांसद सह भोजपुरी सिने अभिनेता रवि…
पीएम नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव 2019 : वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू, उमड़ा जनसैलाब

Posted by - April 25, 2019 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू गेट पहुंचकर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। यहां से पीएम का…
Prayagraj descended to help the devotees in Maha Kumbh

महाकुम्भ में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसमुद्र की मदद को उतरा प्रयागराज, आसपास के जिलों के लोग भी कर रहे सहयोग

Posted by - January 31, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भनगर (Maha Kumbh Nagar) में उमड़ रहे आस्था के जनसमुद्र को संभालने और सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश के…