पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा, 35 पैसे प्रति लीटर बढ़े दाम

467 0

नई दिल्ली। देश में वाहन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बीच देश भर में तेल के भाव पर महंगाई की मार जारी है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं। घरेलू तेल कंपनियों ने इस हफ्ते के पहले दो दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी, लेकिन बुधवार से फिर लगातार दूसरे दिन आज पेट्रोल और डीजल के रेट में 35-35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

वहीं, पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 108.29 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 114.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल अब 105.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

ईंधन की कीमतों में महंगाई होने के साथ पेट्रोल और डीजल के रेट रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं. तेल की इस महंगाई से आम लोगों की जेब पर भार पड़ रहा है। बता दें कि, स्थानीय करों के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल का रेट अलग-अलग होता है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 108.29 97.02
मुंबई 114.14 105.12
कोलकाता 108.78 100.14
चेन्नई 105.13 101.25

वहीं, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे बालाघाट जिले में पेट्रोल की कीमत 120 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। अब अन्य महानगरों की तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी डीजल 100 के आंकड़े की तरफ बढ़ रहा है।

आपको बता दें कि, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में अभी बढ़ोतरी होने का सिलसिला नहीं थम रहा है।

Related Post

Free health camp for journalists in Haldwani

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी में पत्रकारों हेतु लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Posted by - February 12, 2026 0
हल्द्वानी। पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे पत्रकारों की जीवन शैली, कार्य की अधिकता एवं अनियमित दिनचर्या को ध्यान…
फिल्म ‘लालटेन’

फिल्म ‘लालटेन’ में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का किरदार निभायेगी ये अभिनेत्री

Posted by - May 30, 2020 0
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा आने वाली फिल्म ‘लालटेन’ में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू…

18 अक्टूबर, 2021 को राजॠषि श्रद्धेय पंडित नारायण दत्त तिवारी को याद करने के मायने…

Posted by - October 19, 2021 0
“चरैवेति-चरैवेति-चरैवेति” यह मंत्र था- बप्पा दादाजी (Pandit Narayan Dutt Tiwari) का। देश की शीर्ष-अदालतों में हिन्दी एवम् अन्य भारतीय भाषाओं…