पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुई कोई बढ़ोतरी, जानें आज के रेट

698 0

नई दिल्ली। आज हफ्ते के दूसरे दिन लोगों को थोड़ी राहत मिली। पेट्रोल औऱ डीजल के दामों में आज कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। भारतीय तेल कंपनियों के जरिए आज जारी किए गए नए रेट के मुताबिक, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल का भाव स्थिर है। बता दें कि अक्टूबर में आज दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल दोनों ही ईंधन के दाम नहीं बढ़े हैं, इससे पहले 04 अक्टूबर को तेल की कीमतों में स्थिरता आई थी।

पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.44 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 110.41 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर है। वहीं, मुंबई में डीजल अब 101.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि दिल्ली में आज इसकी कीमत 93.17 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश के सभी चार प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई की बात करें तो सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल मुंबई में बिक रहा है।

 प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार है-

शहर का नाम पेट्रोल     डीजल
दिल्ली 104.44  93.17
मुंबई 110.41 101.03
कोलकाता 105.05 96.24
चेन्नई 101.76 97.56
भोपाल 112.96 102.25
लखनऊ 101.43 93.57

बता दें कि देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल की कीमत पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है, अब डीजल की दरें भी कई राज्यों में उस स्तर को पार कर गई हैं। केरल, कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और लेह में डीजल ने 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर लिया है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है। जबकि अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड भी 80 डॉलर के पार है। हालांकि, आज (मंगलवार) यानी 12 अक्टूबर को देशभर में तेल की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है। जबकि बीते लगातार 7 दिन पेट्रोल और डीजल महंगा होने के साथ कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं।

 6 अक्टूबर से लगातार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
अक्टूबर महीने की बात करें तो सिर्फ 4 अक्टूबर को छोड़कर अन्य सभी दिन तेल महंगा हुआ है। वहीं, 6 अक्टूबर से लगातार 7 दिन यानी 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन पेट्रोल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। जबकि डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। एक महीने पहले ब्रेंट कच्चे तेल का दाम 72 डॉलर प्रति बैरल था।

Related Post

Illegal shrine built in forest land demolished

सरकारी भूमि अतिक्रमण पर निरंतर जारी रहेगा जिला प्रशासन का परावर्तन एक्शन

Posted by - August 27, 2025 0
देहरादून: जिलाप्रशासन देहरादून ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। नवादा परिसर में…
Governor Gurmeet Singh

तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में अग्रणी बनकर देश-प्रदेश के विकास में योगदान दें युवा – राज्यपाल

Posted by - November 7, 2025 0
देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में…

शिवसेना विधायकों के साथ धक्कामुक्की करने पर 12 BJP विधायक एक साल के लिए सस्पेंड

Posted by - July 5, 2021 0
महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी है, दो दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ, भाजपा ने सदन एवं…
Record of public service under the leadership of CM Dhami

सीएम धामी के नेतृत्व में जनसेवा का रिकॉर्ड, 474 कैंपों से 3.77 लाख से अधिक लोग लाभान्वित

Posted by - January 27, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के कुशल नेतृत्व एवं जनकल्याणकारी दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप राज्य में चलाए जा रहे विभिन्न…