सीएम योगी ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, पांच माह की कन्या को लगाया चंदन का टीका

595 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर है। अपने दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में मां ब्रह्मचारिणी का विधि- विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सीएम योगी ने पांच माह की कन्या मृगाक्षी को अन्नप्राशन कराया। इस दौरान यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजा जयसिंह व उनकी पत्नी रानी वसुंधरा की मौजूदगी में सीएम ने मृगाक्षी को चंदन का टीका लगाया। साथ ही चुनरी ओढ़ाकर गोद में भी लिया।

इसके बाद सीएम योगी ने योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यहां सीएम योगी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नौ दिनों के उपवास पर है सीएम योगी

गौरतलब है कि नवरात्रि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ दिनों के उपवास पर हैं। गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि उपवास के दौरान योगी फलाहार के रुप में सुबह के समय दूध, दिन में सूखा मेवा और फल ग्रहण करते हैं। शाम के समय फल, दूध एवं सिंघाड़े के आटे से बना हलवा का सेवन करते हैं।

बता दें कि नवरात्र के प्रथम दिन सुबह एवं शाम चार बजे से छह बजे तक श्रीमद देवी भागवत कथा एवं दुर्गा सप्तशती पाठ से गोरखनाथ मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। वेद पाठी बालकों के सस्वर दुर्गा सप्तशती का पाठ पूरे वातावरण को अध्यात्म से जोड़ रहा था। यह सिलसिला नौ दिन तक अनवरत चलेगा।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़ – विष्णु देव साय

Posted by - April 21, 2025 0
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में…
cm yogi

सीएम योगी ने 700 आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Posted by - September 16, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को लोकभवन में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया।…
28 lakh lamps will be lit up to welcome Lord Ram

इस बार और भी भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

Posted by - August 20, 2024 0
अयोध्या । योगी सरकार दीपावली के अवसर पर अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव (Deepotsav) कार्यक्रम में भव्यता के नए प्रतिमान…
Sri Ramjanmabhoomi Tirtha Kshetra Trust

..तो अब राम मंदिर ट्रस्ट स्थापित करेगा ऑक्सीजन प्लांट

Posted by - April 23, 2021 0
लखनऊ। अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Sri Ramjanmabhoomi Tirtha Kshetra Trust) राममंदिर निर्माण के साथ अब कोरोना संक्रमित मरीजों के…
AK Sharma

ए.के. शर्मा ने मेघालय के राज्यपाल की धर्मपत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted by - December 27, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राजनेता…