ममता बनर्जी को राज्यपाल ने दिलाई विधायक पद की शपथ, BJP MLA रहे गायब

591 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत टीएमसी के तीन नए विधायकों जाकिर हुसैन और अमीरुल इस्लाम को विधानसभा कक्ष में विधायक शपथ दिलाई। इस अवसर पर ममता बनर्जी के आला मंत्री और बीजेपी से टीएमसी में शामिल हुए मुकुल रॉय उपस्थित थे।

सभी विधायकों ने बांग्ला भाषा में विधायक पद की शपथ ली, हालांकि इस अवसर पर बीजेपी का कोई भी विधायक उपस्थित नहीं था। बीजेपी के विधायक शपथ ग्रहण समारोह से गैर हाजिर रहे। बता दें कि ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विवाद पैदा हुआ था। इसके बाद आज बीजेपी के विधायकों की अनुपस्थिति ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया।

राज्यपाल ने ममता की जीत को बताया मैसिव विक्ट्री

विधानसभा में पहुंच कर राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी और ममता बनर्जी ने सबसे पहले अंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण किया। बता दें पश्चिम बंगाल के विधानसभा के इतिहास में यह पहला अवसर था। जब राज्यपाल ने विधानसभा में किसी विधायक को शपथ दिलाई है। अभी तक राज्यपाल द्वारा दिए गए अधिकार के तहत विधानसभा अध्यक्ष विधायकों को शपथ दिलाते रहे हैं, लेकिन राज्यपाल ने एक आदेश जारी कर विधानसभा अध्यक्ष को शपथ दिलाने का अधिकार छीन लिया है। इसे लेकर बंगाल में राजनीतिक विवाद हुआ था। राज्यपाल ने इस अवसर पर ममता बनर्जी की जीत को मैसिव विक्ट्री करार दिया।

तीसरी बार विधायक बनीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से पराजित होने केबाद 66 साल की ममता बनर्जी ने भवानीपुर से बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल को 58 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया है। ममता बनर्जी की यह जीत राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्हें सीएम बने रहने के लिए 5 नवंबर के पहले विधानसभा का सदस्य होना जरूरी थी। यदि ममता बनर्जी चुनाव नहीं जीत पाती तो उनका सीएम पद खतरे में पड़ जाता। ममता बनर्जी तीसरी बार विधायक बनीं हैं, हालांकि वह सात बार सांसद रह चुकी हैं तथा कई बार केंद्रीय मंत्री भी रही हैं। ममता बनर्जी ने बांग्ला भाषा में शपथ का पाठ किया। शपथ पाठ के बाद राज्यपाल और ममता बनर्जी एक दूसरे बातचीत करते दिखे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हुई भारी हिंसा को लेकर ममता सरकार को देश भर में आलोचना झेलनी पड़ी थी। उस हिंसा के बाद यह पहला चुनाव था इसमें मिली जीत के साथ ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी को अपने विरोधियों पर एक बढ़त मिल गयी है।

Related Post

JP NADAA

बंगाल चुनाव: भाजपा की आक्रामक रणनीति, नड्डा करेंगे रोड शो और 7 रैलियां

Posted by - March 16, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा आक्रामक ढंग से प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा…
Corona virus

कोरोना वायरस के कारण हाथों की सफाई को लेकर बढ़ी जागरूकता : डाॅ. कीर्ति विक्रम

Posted by - October 14, 2020 0
लखनऊ। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ द्वारा मानसरोवर योजना, दुबग्गा, लखनऊ स्थित मलिन बस्ती में ‘ग्लोबल…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ब्रिटेन की संसद का दौरा किया

Posted by - October 17, 2024 0
जयपुर/लंदन। यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी में निवेशकों से सफल संपर्क के बाद, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan…
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की दी बधाई

Posted by - November 7, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन 8 नवंबर के…
Premdutt Tiwari

फतेहपुर : स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नजदीकी रहे प्रेमदत्त तिवारी का निधन

Posted by - February 28, 2021 0
फतेहपुर। जिले में कांग्रेस पार्टी के बुजुर्ग नेता प्रेमदत्त तिवारी (Premdutt Tiwari) का गंगा नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया…