आर्यन खान के सपोर्ट में आए ऋतिक रोशन, सोशल मीडिया पर स्पेशल नोट किया शेयर

691 0

मुंबई। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं। आर्यन क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में शनिवार 2 अक्टूबर से एनसीबी की कस्टडी में हैं। आर्यन के ड्रग्स मामले में फंसने के बाद से ही उन्हें बॉलीवुड का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। अब ऋतिक रोशन भी आर्यन के सपोर्ट में आगे आए हैं और उनके लिए एक स्पेशल नोट शेयर किया है।

आर्यन के लिए ऋतिक रोशन का खास नोट

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आर्यन का फोटो शेयर करते हुए उनको अपना सपोर्ट दिया है। ऋतिक ने अपनी पोस्ट में लिखा- मेरे प्यारे आर्यन, जिंदगी एक अजीब सफर है। यह बहुत अच्छी भी है, क्योंकि यह अनिश्चित है। भगवान दयालु हैं। वे सबसे टफ लोगों को ही सब टफ चीजें देते हैं। आप जानते हैं कि आपको तब चुना जाता है जब आप मुश्किल हालातों के बीच खुद को संभालने का प्रेशर महसूस कर सकते हैं।

ऋतिक रोशन ने आगे लिखा- मुझे पता है कि आप अब इसे महसूस कर चुके होंगे। गुस्सा, कंफ्यूजन, लाचारी। यह आपके अंदर से एक हीरो को बाहर निकालने के लिए जरूरी चीजें हैं। लेकिन सावधान रहें, क्योंकि यही सब कुछ अच्छी चीजों जैसे काइंडनेस, कंपैशन और लव को भी नष्ट कर सकती हैं।

एक्टर ने यह भी लिखा- गलतियां, फेलियर, जीत, सक्सेस… यह सभी चीजें एक जैसी ही हैं अगर आपको पता है कि आपको अपने साथ कौन सी चीज रखनी है और अपने एक्सपीरियंस से कौन सी चीजों को बाहर फेंकना है।

लेकिन जान लें कि आप उन सभी के साथ बेहतर तरीके से ग्रो हो सकते हैं। मैं आपको एक बच्चे के रूप में जानता हूं। मैं आपको एक मैन के रूप में जानता हूं। इसे अपनाएं। हर उस चीज को अपनाएं, जिसे आप एक्सपीरियंस करते हैं। यह आपके गिफ्ट्स हैं।

ड्रग्स केस में आर्यन खान हुए गिरफ्तार
दरअसल, शनिवार 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज शिप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने छापा मारा था। इस शिप में ड्रग्स पार्टी चल रही थी, जिसमें आर्यन खान मौजूद थे। इसके बाद एनसीबी ने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट समेत कई लोगों को अपनी हिरासत में लिया था और उनसे पूछताछ की गई थी। बता दें कि आज 7 अक्टूबर को आर्यन की कोर्ट में पेशी होनी है. अब देखने वाली बात होगी कि उन्हें जमानत मिलती है या नहीं।

Related Post

दूरदर्शन – 90 की दशक की याद दिलाती बेहद खूबसूरत और इमोशनल फ़िल्म (News Helpline Review: 3.5 Star)

Posted by - February 28, 2020 0
डायरेक्टर – गगन पुरी स्टार-कास्ट – माही गिल, मनु ऋषि, डॉली अहलूवालिया, सुप्रिया शुक्ला, राजेश शर्मा, महक मनवानी, सुमित गुलाटी,…

साउथ एक्टर पुनीत राजकुमार को आया हार्ट अटैक, हालत गंभीर

Posted by - October 29, 2021 0
बेंगलूरु। कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती…

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म साबित हुई सुपरहिट, जानें क्या रही पहले दिन की कमाई

Posted by - May 11, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्कl पुनीत मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म…
अक्षय कुमार

बिना डाइटिंग घटाना हैं वजन तो खिलाड़ी अक्षय कुमार से जानें ये उपाय

Posted by - August 6, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के स्वास्थ्य प्रेम के बारे में सभी जानते हैं। अक्षय अपनी हाल की तस्वीरों…