पीएम मोदी

कांग्रेस देश में चाहती है दो प्रधानमंत्री , एक दिल्ली और दूसरा जम्मू-कश्मीर में : मोदी

1318 0

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी सभा में कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश में दो प्रधानमंत्री चाहती है। सवालिया लहजे में कहा कि कांग्रेस भारत को कहां ले जाना चाहती है? यह भी देश के सामने आ गया है।

कांग्रेस जम्मू-कश्मीर से AFSPA का कानून हटाएगी ताकि आतंकियों के सामने हमारे जवान लाचार हो जाएं

मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी भारत में दो प्रधानमंत्री चाहते हैं। एक दिल्ली में और दूसरा जम्मू-कश्मीर में। कांग्रेस के महागठबंधन के साथी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता फारूक अब्दुल्ला खुलेआम कह रहे हैं कि देश में दो प्रधानमंत्री होने हैं। क्या आपको यह मंजूर है? कांग्रेस जम्मू-कश्मीर से AFSPA का कानून हटाएगी ताकि आतंकियों के सामने हमारे जवान लाचार हो जाएं, वे झूठे केसों में उलझ जाएं। पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान से पैसे लेकर देश में अलगाव पैदा करने वालों से बातचीत करना चाहती है। क्या ऐसी बातचीत आपको मंजूर है?

ये भी पढ़ें :-डिंपल यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से भरा पर्चा , अखिलेश भी रहे मौजूद 

चाहे आतंकवाद हो या नक्सलवाद, यह आग कांग्रेस की लगाई हुई

मोदी ने कहा कि देश के जो हालात हैं चाहे आतंकवाद हो या नक्सलवाद, यह आग कांग्रेस की लगाई हुई है। एनडीए की सरकार आग को बुझाने में लगी हुई है। साथियों इनको दलाली खासी पसंद है। जितना बड़ा सौदा, उतनी ज्यादा मलाई। बोफोर्स से हेलिकॉप्टर की दलाली तक इन्होंने खूब झंडे गाड़े हैं। इटली के जिस मिशेल मामा को नामदारों ने भगा दिया था, उनको उठाकर लाया गया है। कोर्ट में मिशेल ने साफ-साफ बताया कि हेलिकॉप्टर की दलाली किसने खाई । एक परिवार, कई राजदार और एक मामा इसमें शामिल थे। आज वे कठघरे में खड़े हैं। 2019 में आपका वोट इन्हें वहां पहुंचाएगा जहां आप इन्हें देखना चाहते हैं।’

भ्रष्टाचार ही कांग्रेस का मूलमंत्र ,अपने कारनामों के चलते कांग्रेस पिछली बार 44 सीटों पर पहुंची 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कारनामे पीढ़ी दरपीढ़ी एक जैसे ही रहे हैं। भ्रष्टाचार ही कांग्रेस का मूलमंत्र रहा है। अपने कारनामों के चलते कांग्रेस पिछली बार 44 सीटों पर पहुंची और इस बार संकट और भी गंभीर है। पांच वर्ष बाद भी जनता में विपक्ष के प्रति, शरद पवार की पार्टी के प्रति गुस्सा जरा भी कम नहीं हो रहा है। इस गुस्से ने कांग्रेस में अफरा तफरी मचा दी है। इसके चलते कांग्रेस के नामदार ने माइक्रोस्कोप लेकर एक ऐसी सीट खोजी है जहां वह मुकाबला कर सकें। जहां देश की मेजॉरिटी माइनॉरिटी में है। जहां विरोधी ने कह दिया कि आपके विरोध में नहीं कहूंगा।

‘टाइटेनिक की तरह हर दिन यह डूब रही है कांग्रेस’

मोदी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत टाइटेनिक की तरह है। हर दिन यह डूब रही है। कांग्रेस के साथ जो जो इस जहाज में बैठा था वो एनसीपी की तरह या तो डूब रहा है या तो जान बचाने के लिए भाग रहा है। शरद पवार इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। प्रफुल्ल पटेल भी चुनाव से भाग चुके हैं। ये सब एक-एक करके मैदान छोड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई है कि जितने विधायक हैं उससे ज्यादा तो गुट बने हुए हैं। क्या ये दल महाराष्ट्र का भला कर पाएंगे? वे अपने विकास का सोचेंगे या महाराष्ट्र के विकास का?’

ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम कांग्रेस नहीं कर पाई

मोदी ने कहा कि कांग्रेस से चौकीदार की तरह सतर्क रहिए। जब भी यह पार्टी संकट में आती है तब झूठ का पिटारा खोल देती है और बाद में गजनी बन जाती है। इन्होंने आरक्षण की बात की और फिर गजनी हो गए। सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने का काम बीजेपी ने किया। देश का माहौल भी नहीं बिगड़ा और इतना बड़ा फैसला लिया गया। ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम कांग्रेस नहीं कर पाई, लेकिन आपकी चौकीदार सरकार ने ऐसा किया।

 

Related Post

हरियाणा सरकार गुरुग्राम में बनाएगी पहला हेली हब, केंद्र ने दी मंजूरी

Posted by - October 14, 2021 0
गुरुग्राम। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हेली हब बनाने की तैयारी है। केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार के इस…
Braille Library

4000 ब्रेल पुस्तकों के साथ यूपी के पहले राज्य विवि में खुला ब्रेल पुस्तकालय

Posted by - January 4, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समावेशी शिक्षा और दिव्यांग सशक्तिकरण की नीति को धरातल पर उतारते हुए डॉ. शकुंतला मिश्रा…
Mission Shakti

योगी सरकार की यूपी पुलिस ने साढ़े आठ लाख वाहनों को किया चेक, 9 हजार से अधिक वाहनों से हटाई काली फिल्म

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार के मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti 5.0) अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित माहौल देने…