प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई धाराओं के उल्लंघन का आरोप

590 0

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में बीते 36 घंटों से हाउस अरेस्ट में मौजूद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  प्रियंका गांधी को सीतापुर के पीएसी गेस्ट हाउस में गिरफ्तार करके रखा गया गया है। प्रियंका पर धारा-144 के उल्लंघन और शांतिभंग की धाराएं लगाईं गई हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लखीमपुर हिंसा से संबंधित एक वीडियो शेयर कर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे थे। प्रियंका गांधी ने ऐलान किया था कि उन्हें चाहते तो पुलिस गिरफ्तार का सकती है लेकिन वो बिना किसान परिवारों से मिले वापस नहीं लौटेंगी।

हरगांव पुलिस स्टेशन के SHO ने बताया कि प्रियंका गांधी के अलावा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत 11 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।  वहीं उधर प्रियंका को गिरफ्तार करने की सूचना पर कांग्रेस काफी आक्रोशित हैं।

प्रियंका समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR

प्रियंका गांधी, अजय कुमार उर्फ लल्लू, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपक सिंह, धीरज गुर्जर, अमित कुमार, हरिकांत, नरेंद्र शेखावत, संदीप, राजकुमार व योगेंद्र।

प्रियंका ने पीएम मोदी को लखीमपुर बुलाया

वीडियो में प्रियंका गांधी ने आगे कहा- लखीमपुर आइए और किसान की पीड़ा को समझिए। इनकी सुरक्षा करना आपका धर्म है, जिस संविधान पर आपने शपथ ली उसका धर्म है और उसके प्रति आपका कर्तव्य है। जय हिंद… जय किसान’।

बता दें कि इससे पहले सीतापुर में बीते 36 घंटों से प्रियंका गांधी को हाउस अरेस्ट में रखा गया था। वे लखीमपुर हिंसा के बाद मारे गए किसान परिवारों से मिलने के लिए जा रही थीं। प्रियंका को सीतापुर के पीएसी कैंपस में हाउस अरेस्ट किया गया था। कैंप के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना भी दे रहे हैं। प्रियंका गांधी भी हिरासत में लिए जाने के बाद से अनशन कर रही हैं।

प्रियंका हार नहीं मानेगी- राहुल गांधी

प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जिसे हिरासत में रखा है। वो डरती नहीं है- सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी!. सत्याग्रह रुकेगा नहीं।#FarmersProtest

Related Post

AK Sharma

कुर्सी पर बैठकर ‘ऑल इज वेल’ की झूठी रिपोर्ट बनाने से कुछ नहीं होगा, जनता को फेस करिए: एके शर्मा

Posted by - July 24, 2025 0
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) अलग-अलग वजहों को लेकर सुर्खियों में बने…
Indraprakash

नाम के अनुरूप खेतीबाड़ी में प्रकाश फैला रहे इंद्रप्रकाश

Posted by - April 11, 2023 0
वाराणसी। नाम है, इंद्रप्रकाश (Indraprakash)। ये सामान्य किसान (Farmer)नहीं हैं। इन्होंने साल 1988 में वाराणसी के यूपी कॉलेज से एग्रीकल्चर…
KGBV

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की पहचान

Posted by - September 6, 2025 0
लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर जब पूरे देश में गुरुओं के योगदान को याद किया जा रहा है, उसी…
dairy value chain

बुन्देलखण्ड में दुग्ध क्रांति : डेयरी वैल्यू चेन बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं 86 हजार महिलाएं

Posted by - January 25, 2026 0
लखनऊ: बुन्देलखण्ड की पहचान अब सिर्फ संघर्ष और पलायन तक सीमित नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी…