केदारनाथ जाने के लिए आज से हवाई सेवा शुरू, डीजीसीए की मिली मंजूरी

813 0

देहरादून। देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिर केदारनाथ को श्रद्धालुओं के लिए पहले ही खोल दिया गया था, लेकिन आज शुक्रवार से यहां हवाई सेवा भी शुरू कर दी गई है। दरअसल हेली सेवा शुरू करने के लिए अभी तक डीजीसीए से परमिशन नहीं मिली थी, लेकिन अब डीजीसीए की अनुमति मिल गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है।

वहीं हेली सेवा से केदारनाथ जा रहे हैं सभी यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। हेलीपैडों का निरीक्षण करने के बाद डीजीसीए से भी हेली सेवा संचालित करने की अनुमति मिल गई है। हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग भी वेबसाइट पर होने लगी है।

मध्य प्रदेश में बस और डंपर की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत

लेट पहुंचने पर दूसरे यात्री को मिलेगा पास

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि हेली सेवा से केदारनाथ के दर्शन करने वाले यात्रियों को भी पंजीकरण कर ई-पास जारी किए जाएंगे। वहीं कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अगर कोई यात्री तय समय पर नहीं पहुंच पाता है तो उसकी जगह किसी और पंजीकृत यात्री को पास जारी कर दिया जाएगा।

15 अक्तूबर तक बुकिंग फुल

कलेक्टर मनुज गोयल ने कहा कि सड़क के रास्ते से कोई भी व्यक्ति बिना ई-पास के केदारनाथ नहीं जा सकता है। देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल से ई-पास जारी किए जा रहे हैं। इसलिए यात्री किसी भी दलाल या भ्रमित करने वाले लोगों के झांसे में न आए।  कलेक्टर ने बताया कि आने वाली 15 अक्तूबर तक देवस्थानम बोर्ड का ई-पास पोर्टल पर बुकिंग फुल है।

Related Post

Police Comissioner D.K.Thakur

 पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने 3 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की

Posted by - March 5, 2021 0
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त 3 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। आरोपितों…
CM Dhami

38वें राष्ट्रीय खेलों को स्वर्णिम अध्याय के रूप में किया जाएगा याद : मुख्यमंत्री

Posted by - February 12, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत होने…
rahul gandhi

चूल्हे की रोटी खाई, जलेबी का लिया स्वाद…, हरयाणा में राहुल गांधी के अलग अंदाज

Posted by - October 2, 2024 0
सोनीपत। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, इसी क्रम में मंगलवार को चुनावी सभाएं करने पहुंचे…
Nokia

भारत में नोकिया 2.4 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें क्या है कीमत?

Posted by - November 26, 2020 0
नई दिल्ली। एचएमडी ग्लोबल के स्वामित्व वाली हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया (Nokia)  ने गुरुवार को स्मार्टफोन नोकिया 2.4 को 10,399…