कपिल सिब्बल ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर उठाए सवाल, CWC की बैठक बुलाने की मांग

494 0

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में एक बार फिर से घमासान शुरू हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें सिब्बल ने एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से कांग्रेस के पास कोई अध्यक्ष नहीं है। उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक बुलाने की मांग की है। इस बीच कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाने की मांग करते हुए लेटर लिखा है।

सिब्बल ने कहा, मैं आपसे उन कांग्रेसियों की ओर से बोल रहा हूं जिन्होंने पिछले साल अगस्त में कांग्रेस वर्किंग कमेटी और सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए पत्र लिखा था और हम अभी तक इसका इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, इंतजार की भी एक हद होती है। हम कब तक इंजतार करेंगे। हम सिर्फ एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा चाहते हैं। कुछ बात होना चाहिए। सीडब्ल्यूसी  में किसी भी मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। पंजाब के हालातों पर चर्चा होनी चाहिए। हम किसी के खिलाफ नहीं है। हम पार्टी के साथ हैं, लेकिन फैक्ट ये है कि हमारी पार्टी का कोई चुना हुआ अध्यक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दिल्ली से कंट्रोल नहीं किया जाना चाहिए।

‘मैं कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हूं’

उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत भारी मन से यहां आया हूं। मैं उस पार्टी का हिस्सा हूं जिसका गौरवशाली इतिहास रहा है। फिलहाल जो स्थिति है, उसे नहीं देख सकते। हम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और आज पार्टी जिस स्थिति में है, उसे वहां नहीं होना चाहिए।

‘लोग हमें छोड़ रहे हैं’

सिब्बल ने कहा, ‘लोग हमें छोड़ रहे हैं। सुष्मिता जी चली गईं। फेलेरियो चले गए. सिंधिया चले गए। जितिन प्रसाद चले गए। केरल से सुधीरन चले गए। अब सवाल ये है कि लोग क्यों जा रहे हैं? एक तार्किक उत्तर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्किंग कमेटी को संवाद करना चाहिए।

‘कांग्रेस ही देश को बचा सकती है’

उन्होंने कहा, हम वो नहीं हैं जो पार्टी छोड़कर कहीं और चले जाएं। विडंबना ये है कि जिन्हें केंद्रीय नेतृत्व का करीबी माना जाता था, वो लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। मैं उन नेताओं से आग्रह करता हूं कि वापस आएं क्योंकि कांग्रेस ही अकेली पार्टी है जो देश को बचा सकती है।

‘कांग्रेस को एकजुट होना चाहिए’

उन्होंने कहा कि इस बात पर सोचना चाहिए कि पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की सीमा से 300 किलोमीटर दूर पंजाब में क्या हो रहा है? हम वहां की स्थिति के बारे में जानते हैं। हम वहां का इतिहास जानते हैं। हम जानते हैं कि वहां कैसे उग्रवाद का उदय हुआ था। कांग्रेस को सुनिश्चित करना चाहिए कि वो एकजुट है।

बता दें कि कपिल सिब्बल उन 23 नेताओं में से हैं जिन्होंने पिछली साल सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कराने की मांग की थी. सिब्बल ने कहा, हम जी हूजुर 23 नहीं है। हम बहुत करते रहेंगे। अपनी मांगों को दोहराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जी-23 था. फिर कुछ लोग चले गए और अब वापस लोग इसमें आ रहे हैं।

बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पंजाब में हुई उठापठक को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘पंजाब की स्थिति किस प्रकार की है जो राजनीति सरगर्मी चल रही है वो हम देख रहे हैं। पंजाब एक बॉर्डर राज्य है। अस्थिरता और कांग्रेस पर्यायवाची है. ये महत्वाकांक्षा की लड़ाई है। सभी का मत है कि स्थिरता और राष्ट्र सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है। ये राहुल गांधी की असाधारण असफलता है। उन्होंने कहा कि जी-23 के साथ-साथ अमरिंदर सिंह भी राहुल गांधी को कैप्टन नहीं मान रहे हैं।

 

Related Post

Wolf

सीएम की पल-पल की मॉनिटरिंग लाई रंग, पकड़ा गया आदमखोर भेड़िया

Posted by - August 29, 2024 0
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की पल-पल की मॉनीटरिंग और वन विभाग के अधिकारियों की मुस्तैदी से आदमखोर भेड़िया…
CM Dhami

श्रीराम भजन संध्या में शामिल हुए सीएम धामी, राज्यपाल भी रहे मौजूद

Posted by - January 20, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को सांय प्रभु श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह…
DM Savin Bansal

टैक्स चोरी रोकथाम के लिए उठाए प्रभावी कदम, प्रवर्तन से करें मजबूत: जिलाधिकारी

Posted by - May 29, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति…
pension

राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी, विकास योजनाओं को ₹397 करोड़ की मंजूरी

Posted by - February 12, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान एवं…