तालिबान सरकार ने की भारत से विमान सेवा शुरू करने की मांग, डीजीसीए को लिखी चिट्ठी

625 0

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में सत्ता के फेरबदल के बाद नई तालिबान सरकार ने नागर उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) को चिट्ठी लिखी है। इसमें उसने भारत और अफगानिस्तान के बीच विमान सेवा फिर से शुरू करने की मांग की गई है।

तालिबान सरकार ने की बातचीत की पहली पहल

बता दें कि अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात घोषित हो जाने के बाद यह उसकी ओर से पहली आधिकारिक बातचीत की पहल है। बताया गया है कि तालिबान की इस चिट्ठी पर नागर उड्डयन मंत्रालय की ओर से समीक्षा की जा रही है।

15 अगस्त से बंद है हवाई सेवाएं

गौरतलब है कि भारत ने 15 अगस्त से ही अफगानिस्तान से वाणिज्यिक उड़ान सेवाओं को बंद रखा है। वहां से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए बचाव मिशन के तहत सिर्फ कुछ विशेष विमानों को ही काबुल एयरपोर्ट जाने की इजाजत मिली थी। हालांकि, काबुल में तालिबान का राज कायम हो जाने के बाद से भारत ने अब तक कोई आधिकारिक संपर्क स्थापित नहीं किया, जिसके चलते विमान सेवा शुरू करने पर भी बात नहीं हुई।

Related Post

CM Yogi

बेटी और व्यापारी को परेशान करने वालों की दो ही जगह, या तो जेल या जहन्नुम : योगी

Posted by - April 13, 2024 0
हल्द्वानी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
CM Bhajanlal Sharma

गरीबी हटाने का नारा देने वाली कांग्रेस का गरीब से कभी वास्ता नहीं रहा: सीएम भजनलाल

Posted by - April 21, 2024 0
बाड़मेर-बालोतरा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि किसान खेती के साथ ही पशुपालन का काम भी करता…
Nirmala

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर वित्त मंत्री ने देश के पहले PM पर लगाया ये आरोप

Posted by - March 24, 2022 0
नई दिल्ली: वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (PM…