पंजाब में हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सुखजिंदर सिंह रंधावा को मिली गृह मंत्रालय की कमान

705 0

चंडीगढ़। पंजाब में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। पंजाब में शामिल हुए सभी मंत्रियों को उनका पोर्टफोलियो सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग, सहकारिता और जेल विभाग दिया गया है। जबकि उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।

सीएम चन्नी ने अपने पास रखें 14 विभाग

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिजली, एक्साइज और टूरिज्म समेत 14 विभाग अपने पास रखें हैं। पूर्व हॉकी इंडिया कप्तान परगट सिंह को शिक्षा विभाग के साथ खेल और युवा विभाग दिया गया है। वहीं, मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के वित्त मंत्री बने रहेंगे। अमरिंदर राजा वड़िंग को परिवहन मंत्री बनाया गया है। गुरकीरत सिंह कोटली को उद्योग और वाणिज्य विभाग सौंपा गया है।

बता दें कि चन्नी कैबिनेट में राजकुमार वेरका, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, रणदीप सिंह नाभा और गुरकीरत सिंह कोटली नए चेहरे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार रविवार को किया। उन्होंने 15 नए मंत्रियों को अपने कैबिनेट में शामिल किया है।

चन्नी कैबिनेट में 15 मंत्री शामिल

राजभवन में आयोजित एक समारोह में शपथ लेने वालों में ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और राणा गुरजीत सिंह शामिल थे। इसके अलावा, रजिया सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा, राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और गुरकीरत सिंह कोटली ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

 

 

Related Post

DM Savin Bansal

ठेकेदार को काम सौंप इतिश्री न करें विभाग, विभाग साइट पर अपनी निगरानी में पूरा कराए काम

Posted by - May 17, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) जनपद देहरादून में सजगता के साथ विकास…

तेजी से एलएसी के क्षेत्रों में अपनी ताकत बढ़ा रहा चीन! भाजपा सांसद ने पूछा- हम क्या कर रहे?

Posted by - July 28, 2021 0
चीन के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी सरकार…