सीएम योगी ने विरोधी दलों पर साधा निशाना, कहा- कुंभ मेलों को बदनाम करने की कोशिश

543 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधी दलों पर निशाना साधा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य में अतीत में आयोजित कुंभ मेलों और दो साल पहले प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के बीच तुलना की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अतीत में आयोजित मेलों को बदनाम करने का प्रयास किया गया।

कुंभ से देश की आस्था जुड़ी- सीएम योगी

विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुंभ की विरासत हजारों साल पुरानी है और यह देश की आस्था से जुड़ी हुई है, लेकिन इसे लेकर दुनिया का विचार क्या था? अगर आप कुंभ-2019 से पहले पश्चिमी देशों में कुंभ पर कुछ लिखा हुआ देखेंगे तो उसमें भगदड़, अव्यवस्था, गंदगी और अराजकता शब्दों की भरमार मिलेगी। वहां परस्पर समन्वय के स्थान पर परस्पर मतभेद मिलेगा। उसे बदनाम करने की कोशिश की गई।

हरिद्वार कुंभ में हुई शरारत- सीएम योगी

उन्होंने कहा, आपने देखा कि इस साल हरिद्वार कुंभ में कैसे शरारत की गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश में हमें दिव्य और भव्य कुंभ के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि 2019 में प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन हुआ, 45 दिन लंबे इस आयोजन में 24 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।

 

Related Post

Sanskrit and Tamil are the soul of India: CM Yogi

संस्कृत और तमिल भारत की आत्मा : योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 31, 2025 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को यहां काशी नाटकोट्टई नगर क्षेत्रम में निर्मित धर्मशाला के उद्घाटन समारोह…
मायावती

यूपी में अपने बलबूते लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, नहीं करेंगे गठबंधन : मायावती

Posted by - March 15, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कहा कि 2022 में होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव…
CM Yogi performed 'Kanya Puja'

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

Posted by - October 23, 2023 0
गोरखपुर। मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा व सम्मान गोरक्षपीठ की परंपरा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ…
cm yogi

यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात

Posted by - February 11, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में जारी निवेश महाकुंभ से यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (European Investment…