गुजरात के हीरा कारोबारी पर आयकर विभाग का छापा, 500 करोड़ की हेरा-फेरी का हुआ खुलासा

956 0

नई दिल्ली। गुजरात के एक हीरा कारोबारी के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है। व्यापारी के 23 ठिकानों पर की गई इस छापेमारी में 500 करोड़ रुपये से अधिक की हेरा-फेरी पकड़ी गई।

सूरत से लेकर मुंबई तक फैला कारोबार

आयकर विभाग के बयान के मुताबिक गुजरात का ये कारोबारी हीरों की मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात का काम करता है। कारोबारी के सूरत, नवसारी, मोरबी, वांकानेर और मुंबई में कुल 23 ठिकानों पर 22 सितंबर को छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई।

इंटेलीजेंस से मिली थी जानकारी

आयकर अधिकारियों ने जानकारी दी कि इंटेलीजेंस से मिली सूचना के आधार पर इस छापेमारी को अंजाम दिया गया। छापेमारी के दौरान दस्तावेजों की तलाश में 518 करोड़ रुपये मूल्य के हीरों की अघोषित खरीद-फरोख्त पकड़ी गई।

सीक्रेट जगहों पर रखे गए थे दस्तावेज

अधिकारियों ने दावा किया कि इस अघोषित खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों और आंकड़ों को गुप्त जगहों पर छिपा कर रखा गया था। इनकी देख-रेख का जिम्मा कारोबारी के कुछ ‘विश्वास पात्र कर्मचारियों’ के पास था।

अघोषित ज्वैलरी और नकदी भी जब्त

आयकर विभाग के बयान के मुताबिक हीरों के इस अघोषित व्यापार के पैसों का कारोबारी ने प्रॉपर्टी और स्टॉक मार्केट में निवेश किया। वहीं छापे के दौरान विभाग ने बड़ी मात्रा में 1.95 करोड़ रुपये मूल्य की अघोषित ज्वैलरी और नकदी भी जब्त की है। साथ में 8900 कैरट के हीरे जिनका मूल्य 10.98 करोड़ रुपये है, उन्हें भी जब्त किया गया है। विभाग ने कारोबारी से जुड़े लॉकरों की पहचान भी कर ली है।

 

Related Post

सुप्रीम कोर्ट पर बोलकर बुरे फंसे कॉमेडियन कुणाल कामरा, होगा केस दर्ज

Posted by - November 12, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.    कॉमेडियन कुणाल कामरा सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से बहुत बुरे फंस सकते है. अटॉर्नी…
CM Dhami

युवाओं के लिए बने रोजगार के अवसर, सीएम धामी की नीति आयोग से मांग

Posted by - October 19, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि हिमालयी राज्यों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितिओं को ध्यान में रखते…
helicopter ride

मेधावी छात्रों को हेलीकॉप्टर से सैर कराने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

Posted by - October 8, 2022 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेधावी छात्रों को शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर राइड (Helicopter Ride) कराई गई। हेलीकॉप्टर राइड करने वाले बच्चों में…
SS Sandhu

चारधाम की यात्रा में धोखाधड़ी व काला बाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएस संधू

Posted by - April 17, 2023 0
देहरादून। चारधाम की यात्रा (Chaardham Yatra) में यात्रियों के टिकटों की बुकिंग तथा अन्य मामलों में धोखाधड़ी और काला बाजारी…