राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, REET परीक्षा देने जा रहे 6 युवकों की मौत

596 0

जयपुर। राजस्थान में जयपुर के चाकसू में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बाईपास पर एक इको वैन ट्रॉले में जा घुसी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी मृतक राजस्थान टीचर्स इलिजिविलिटी टेस्ट परीक्षा देने के लिए बारां से सीकर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि वैन में 11 लोग सवार थे. इनमें से ज्यादातर लोग रीट की परीक्षा में शामिल होने के लिए बारां से सीकर जा रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित होकर वैन ने ट्रॉले में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 5 लोगों को महात्मा गांधी व सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

नींद आने की वजह से हुआ हादसा
हादसा NH-12 निमिडिया मोड़ पर हुई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 5 लोग जख्मी हैं। सभी परीक्षार्थी बारां जिले के आसपास के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से ये हादसा हुआ।

सीएम अशोक गहलोत ने किया मुआवजे का ऐलान

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने चाकसू सड़क हादसे पर दुख जताया है।

26 सितंबर को है रीट परीक्षा
REET की परीक्षा 26 सितंबर को दो पालियों में होनी है। इसके लिए 16 लाख 22 हजार 19 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान किया है। उधर, रेलवे ने इसके लिए 11 विशेष ट्रेनें चलाने पर सहमति दी है। कुछ और ट्रेनों का अनुरोध किया है। प्रदेश में 3993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

Related Post

कौन है निर्भया?

बलिया के सीएमओ ने निर्भया के दादा से किया सवाल- कौन है निर्भया, क्यूं गई दिल्ली?

Posted by - February 12, 2020 0
बलिया। निर्भया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे थे। इसके…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद पिलानिया के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

Posted by - October 14, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।…
cm dhami

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति ही नहीं बल्कि जीवन शैली है: सीएम धामी

Posted by - March 19, 2023 0
हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय एवं दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के तत्वावधान में चलने वाली तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं…