Ashutosh Tandon

आशुतोष टंडन ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को लगाई फटकार

649 0

नगर विकास और वाराणसी जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन (Ashutosh Tandon) ने बुधवार को जनपद स्थित सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सड़कों पर लीकेज की शिकायत पर उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों को फटकार लगाई और एक सप्ताह में लीकेज की समस्या का समाधान करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोबारा शिकायत आई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। वहीं हर हाल में 20 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया।

प्रभारी मंत्री ने हिदायत दी कि जिस भी सड़क पर लीकेज हो संबंधित विभाग तत्काल जल निगम को सूचित करें और जल निगम लीकेज की मरम्मत करे। बार-बार एक स्थान पर लिकेज की शिकायत को गुणवत्ता में कमी मानी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू है।

विभिन्न विभागों की 860.399 किलोमीटर लंबी 505 सड़कों का सर्वे कर 17.92 करोड़ रुपये व्यय होने का आकलन किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 355 सड़क पीडब्ल्यूडी के चारों खंड की है। बैठक में बताया गया कि 70 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा चुका है। मंत्री आशुतोष टंडन ने 20 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया।

JEE Mains-2021 में पहली बार 18 स्टूडेंट बने ‘ऑल इंडिया टॉपर’

मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया की गड्ढामुक्त होने वाली सड़कों की चेकिंग भी कराएं। काम में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाय। इस मौके पर रोहनिया के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त प्रणय सिंह, सचिव विकास प्राधिकरण सुनील कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 रोडशोः योगी के मंत्रियों ने मध्य प्रदेश की जनता को दिया महाकुंभ में आने का निमंत्रण

Posted by - December 16, 2024 0
भोपाल। उत्तर प्रदेश सरकार प्रयागराज महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए पूरी…
CM Yogi

बिना देरी निकालें जनता की समस्याओं का समाधान: सीएम योगी

Posted by - November 14, 2023 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी लोगों से मुलाकात…
cm yogi

तकनीकी आवश्यकता पर संवेदनशीलता अपरिहार्य: सीएम योगी

Posted by - August 28, 2022 0
गोरखपुर। तकनीकी (Technology) आज की आवश्यकता है लेकिन लोक कल्याणकारी विकास के लिए संवेदनशीलता अपरिहार्य है। सिर्फ तकनीकी में कैद होकर…
PM Modi

जिनके अपने होश ठिकाने में नहीं, वो मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे : मोदी

Posted by - February 23, 2024 0
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने काशी की धरती से इंडी गठबंधन को सीधे सीधे निशाने पर लिया। बनास…