सपा-बसपा पर भड़के ओवैसी, कहा- अखिलेश-मायावती की ‘बेवकूफी’ से दो बार पीएम बने मोदी

594 0

उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीति को स्थापित करने की कोशिश में जुटे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बसपा और सपा पर निशाना साधा है। अयोध्या के रूदौली पहुंचे ओवैसी ने कहा, आज मुसलमान जान चुका है कि उसे किसे वोट देना है, कौन सी पार्टी उसकी इज्जत करती है। वोट कटवा कहे जाने पर उन्होंने कहा जब सुल्तानपुर में आप सबने अखिलेश यादव को वोट किया तो फिर यहां भाजपा का सूर्यभान सिंह कैसे जीत गया। उन्होंने कहा- पिछली बार तो हमने चुनाव नहीं लड़ा फिर भी अखिलेश हार गए, अब कह रहे कि मुसलमान ने वोट नहीं किया, क्या मुसलमान कैदी है।

ओवैसी ने कहा, यूपी में अखिलेश और मायावती की बेवकूफी की वजह से ही नरेंद्र मोदी दो बार पीएम बने हैं, हालांकि इसपर उन्होंने कुछ विस्तार से नहीं बताया। इससे पहले ओवैसी ने जनसभा में कहा, ‘‘कहा जाता है़ ओवैसी लड़ेगा तो वोट काट देगा।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘सुलतानपुर में आप सबने अखिलेश यादव को झोली भर कर वोट दिया तो सूर्या (सूर्यभान सिंह भाजपा विधायक) कैसे जीते? 2019 में लोकसभा के चुनाव में सुलतानपुर से भाजपा कैसे जीती, तब ओवैसी तो चुनाव नहीं लड़ रहा था। क्या अखिलेश यादव ने कहा कि हिंदू ने वोट नहीं किया इसलिए हारे? क्यों मुसलमानों को कहते हैं, मुसलमानों ने वोट नहीं दिया, क्या मुसलमान कैदी हैं?’’

ओवैसी ने ये भी कहा कि दो बार भाजपा मुसलमानों के वोटो से नहीं जीती है़। इस आरोप को खारिज करते हुए कि उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़कर ओवैसी भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों के वोट खराब करेंगे, हैदराबाद के सांसद ने सवाल किया, ‘‘जब आप सभी (मुसलमानों) ने अखिलेश यादव की पार्टी को वोट दिया तो पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से एक भाजपा उम्मीदवार कैसे जीता? इसी तरह भाजपा ने 2019 में सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव कैसे जीता, जबकि एआईएमआईएम वहां नहीं लड़ी थी?’’

आज ब्रिक्स के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यादव पर तीखा हमला करते हुए ओवैसी ने सवाल किया, ‘‘क्या मुसलमान आपके गुलाम हैं?’’ उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी अखिलेश और मायावती की ‘नासमझी’ के कारण दो बार प्रधानमंत्री बने।’’ हालांकि वह इस बारे में कुछ विस्तार से नहीं बोले।

Related Post

135 करोड़ में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की जरूरत, मोदी सरकार के विकास का दर्दनाक उदाहरण – राहुल गांधी

Posted by - June 20, 2021 0
कोरोना संकट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर लगातार हमलावर रहे हैं, उन्होंने एकबार…
AK Sharma

अटल जी की ही देन है स्वर्णिम चतुर्भुज योजना: एके शर्मा

Posted by - December 25, 2022 0
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी…
CM Yogi

अनुसूचित जनजातियों के चौमुखी विकास के लिए आगे बढ़ी योगी सरकार

Posted by - November 13, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेश के अनुसूचित जनजातियों के सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं।…