लाखों फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक,

लीक हुआ Facebook के करोड़ों यूजर्स का डेटा

1328 0

टेक डेस्क। फेसबुक एक बार फिर डेटा लीक को लेकर चर्चा में है। फेसबुक यूजर्स के डेटा का एक बहुत बड़ा हिस्सा सार्वजनिक रूप से अमेजन के क्लाउड कंप्यूटिंग सर्वर पर नजर आ रहा है।सिक्योरिटी फर्म अपगार्ड ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि फेसबुक यूजर्स के करीब 54 करोड़ रिकॉर्ड्स (डाटा) थर्ड पार्टी पब्लिक सर्वर पर अपलोड किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :-कंपनी बोर्ड का बड़ा फैसला, BSNL में 54 हजार कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी 

आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया की साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप कंपनी अपगार्ड की रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक ऐप के लिए काम करने वाली दो-तिहाई थर्ड पार्टी कंपनियों ने यूजर्स का डेटा अमेजन के सर्वर पर स्टोर कर दिया है जिसे कोई भी आसानी से डाउनलोड कर सकता हैं।

ये भी पढ़ें :-जानें Whatsapp ने अपने फीचर मे क्या किया बड़ा बदलाव 

वहीं दूसरी कंपनी ने 22 हजार लोगों का डाटा स्टोर किया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस डाटा लीक से कितने फेसबुक यूजर्स की जानकारी लीक हुई है। लीक हुई जानकारी में फेसबुक यूजर्स के फ्रेंड्स की लिस्ट भी है।डाटा लीक करने वाली कंपनियों ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है और ना ही डाटा को सर्वर से हटाया है, हालांकि टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने अमेजन से अपने सर्वर से डाटा हटाने को कहा है।

Related Post

कांग्रेस अध्यक्ष ने मनोहर परिकर से की मुलाकात, जाना तबीयत का हाल

Posted by - January 29, 2019 0
पणजी। राफेल डील में पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर लगातार हमलावर रहे राहुल गांधी ने आज उनसे मुलाकात की।…

Birthday special: सांवला रंग और लड़खड़ाती हिंदी के कारण रेखा को बंबई में करना पड़ा मुश्किलों का सामना

Posted by - October 10, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री रेखा का 10 अक्टूबर यानी आज जन्मदिन होता है। ‘सिलसिला’ ‘उमराव जान’ जैसी कई…
पाक के ठिकाने तबाह

भारतीय सेना के मिसाइल हमले में पाक के ठिकाने तबाह, वीडियो जारी

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर घाटी में पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। जिसका भारतीय सेना ने गुरुवार को करारा…
आशुतोष टण्डन

शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के तालाब का सौन्दर्यीकरण कार्य छह माह में करें पूर्ण : आशुतोष टण्डन

Posted by - March 4, 2020 0
लखनऊ। शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के गायत्रीपुरम् में स्थित नगर निगम, लखनऊ की भूमि पर तालाब के सौन्दर्यीकरण एवं संरक्षण कार्य…