दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के चलते अजय, अक्षय, सलमान समेत 38 खिलाफ केस दर्ज

900 0

2018 में हैदराबाद में 4 लोगों ने स्कूटी से जा रही लड़की को अगवा कर, गैंगरेप किया और उसकी हत्या कर दी थी। रेप पीड़िता की पहचान उजागर कराने पर सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन सहित 38 फिल्मी सितारों पर केस दर्ज हो गया है। बाकी फिल्मी सितारों में दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार भी हैं। बता दें ये केस दिल्ली के एक वकील ने दर्ज कराया है।

दिल्ली के जिस वकील ने इन सितारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, उसका नाम गौरव गुलाची है। गौरव ने सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 228A के तहत केस दर्ज कराकर, तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है। गौरव गुलाटी ने इस मामले में कहा है कि ये सितारे आम लोगों के लिए एक मिसाल होते हैं। लेकिन ये सितारे खुद पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे हैं। गौरव ने याचिका दाखिल करते हुए इन सितारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

दरअसल यह पूरा मामला, साल 2019 में हैदराबाद बलात्कार पीड़िता की पहचान( Identity of Hyderabad rape victim exposed) उजागर करने से जुड़ा है। जैसा की सब जानते हैं कि साल 2019 में हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के सामूहिक बलात्कार का हैरान कर देने वाला मामला सामना आया था।

भूपेश बघेल के पिता को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्वयं सीएम ने दिया था ऑर्डर

बाद में इस केस के चारों आरोपियों को हैदराबाबाद पुलिस ने सनसनीखेज तरीके से एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया था। 4 लोगों द्वारा एक लड़की का रेप करने के बाद उसे जिंदा जला देने की घटना सामने आने के बाद पूरे देश में इस मामले को लेकर रोष देखा गया था। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोगों ने काफी नाराजगी जताई थी। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स और तमाम मशहूर हस्तियों ने भी घटना पर दुख और नाराजगी जताई थी। इसी दौरान कुछ हस्तियों ने पीड़ित लड़की की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर कर दी थी।

Related Post

फिल्म शाबाश मिट्ठू

फिल्म शाबाश मिट्ठू का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमा घरों में होगी रिलीज

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ का फर्स्ट…
chhalaang

राजकुमार राव की फिल्म ‘छलांग’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर ने मचाई धूम

Posted by - October 17, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘छलांग’ (chhalaang) का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। हंसल मेहता द्वारा…
​इंडियन कंटेंट मार्केटिंग रेड कार्पेट अवार्ड

​इंडियन कंटेंट मार्केटिंग रेड कार्पेट अवार्ड पर देख इन बॉलीवुड हस्तियों के नए वीडियो

Posted by - September 15, 2019 0
मुंबई। नवीनतम बॉलीवुड समाचार और गपशप: बॉलीवुड की सभी नवीनतम समाचारों, बॉलीवुड सेलिब्रिटी गपशप, नवीनतम ट्रेलरों, ट्रेंडिंग वीडियो की जांच करें।…