40 साल बाद कोरोना वैक्सीन ने जगाई, एड्स के भी इलाज की उम्मीद !

916 0

वैश्विक स्तर पर एड्स की महामारी के 40 साल बाद वैक्सीन की तलाश को नई उम्मीद मिली है। अमेरिकी दवा और बायोटेक कंपनी मॉडर्ना ने हाल ही में एड्स की दो वैक्सीन के ट्रायल का ऐलान किया है। ये वैक्सीन भी mRNA आधारित हैं, इसी तकनीक पर कंपनी ने कोरोना वायरस की वैक्सीन भी बनाई है। मॉडर्ना दुनिया की पहली कंपनी है, जिसने कोविड-19 का mRNA आधारित पहला टीका बनाया है।

मॉडर्ना अपनी एचआईवी वैक्सीन के दो वर्जन का ट्रायल करेगी। ये एड्स की पहली mRNA आधारित वैक्सीन है, जिसका इंसानों पर ट्रायल किया जाएगा। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री के मुताबिक पहले चरण के ट्रायल के लिए 18 से 50 आयु वर्ग के 56 एचआईवी निगेटिव लोगों को चुना गया है। पहले चरण के ट्रायल में चार ग्रुप होंगे। इनमें से दो ग्रुप को वैक्सीन की मिक्स डोज दी जाएगी, वहीं अन्य दो ग्रुप को दो वैक्सीन में से कोई एक दी जाएगी। हालांकि ट्रायल शामिल होने वाले लोगों को यह पता होगा कि वे किस ग्रुप में हैं।

मुस्लिमों और हिन्दुओं के पूर्वज एक थे, सभी भारतीय हिन्दू – मोहन भागवत

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक एड्स से दुनिया भर में अभी तक 3 करोड़ 60 लाख से ज्यादा (36.3 मिलियन) लोगों की मौत हुई है। अनुमान है कि 2020 के अंत तक दुनिया भर में 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा (37.7 मिलियन) लोगों एचआईवी संक्रमण के साथ जीवन गुजार रहे हैं। हालांकि एचआईवी का अभी तक कोई इलाज मौजूद नहीं है। लेकिन हाल के वर्षों में प्रभावी रोकथाम, रोग की पहचान और देखभाल के साथ एचआईवी को मैनेज करने में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सफलता हासिल की है। भारत के नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के 2019 की एचआईवी रिपोर्ट के मुताबिक 23 लाख से ज्यादा एचआईवी संक्रमण के साथ जी रहे हैं। लेकिन, साल 2000 के बाद से भारत में 15 से 49 आयु वर्ग के लोगों में एचाईवी के प्रिवैलेंस ट्रेंड में गिरावट देखी जा रही है। और हाल के वर्षों में यह स्थिर होती दिख रही है।

Related Post

भारतीय मूल की बच्ची का अमेरिका में डंका

कोविड-19 : भारतीय मूल की बच्ची का अमेरिका में डंका, ट्रम्प ने किया सम्मानित

Posted by - May 19, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका 1.4 मिलियन से अधिक कोरोना संक्रमणों के साथ दुनिया में सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में से…
Kangana Ranaut

फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग पूरी, कंगना रनौत अब वजन घटाने के लिए कर रही हैं ये काम

Posted by - October 14, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ की एक और शेड्यूल की…
निक संग प्रियंका की होली

होली खेलते समय निक का हुआ ये हाल, प्रियंका की ड्रेस का किया इस्तेमाल

Posted by - March 8, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी रही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के…
सौरभ सागर

मनुष्य को क्रोध पर काबू और क्षमा, समता का भाव रखना चाहिए : सौरभ सागर

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। संस्कार प्रणेता मुनि श्री सौरभ सागर जी महाराज यहियागंज जैन मन्दिर से सआदतगंज जैन मन्दिर के लिए शनिवार को…