गोरखपुर पहुंचे योगी से युवाओं ने मांगा रोजगार, पूछा- भर्ती कब आएगी?, अनसुना कर आगे बढ़ गए CM

574 0

सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही में गोरखपुर के सर्वोदय किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पहुंचे थे, जहां उन्हें युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। सीएम के दौरे का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तमाम युवा सीएम के सामने नौकरी का मुद्दा उठाते दिख रहे हैं।युवक योगी को देखते ही पूछने लगते हैं, ‘महाराज जी, भर्ती अभी तक नहीं आई है। आर्मी का भरतिया कहिया आई महाराज जी?’इस पर योगी सवालों का कोई जवाब नहीं देते हैं और अनसुनी कर आगे बढ़ जाते हैं। वीडियो शेयर कर पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह ने तंज कसा।

https://twitter.com/suryapsingh_IAS/status/1434577536847998978?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1434577536847998978%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-42499925892083461134.ampproject.net%2F2108192119000%2Fframe.html

उन्होंने लिखा-अब क्या इन छात्रों पर केस होगा? राजद्रोह लगेगा? या इन्हें गैंगस्टर घोषित कर इनका घर गिरा दिया जाएगा? युवा समझ चुका है कि डर के आगे जीत है।वीडियो शेयर करते हुए पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह लिखते हैं, ‘योगी जी का अपने गृह जनपद में ये हाल? बेरोजगार युवकों के सवाल का सामना करने में डर लगता है महाराज? शायद गोदी मीडिया के रटे-रटाए सवालों का जवाब देने की आदत हो गई है। अब क्या इन छात्रों पर केस होगा? राजद्रोह लगेगा? या इन्हें गैंगस्टर घोषित कर इनका घर गिरा दिया जाएगा? युवा समझ चुका है कि डर के आगे जीत है। युवाशक्ति जिंदाबाद।’

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की अभिषेक से पूछताछ, कहा- साबित हुए आरोप तो फांसी पर लटक जाऊंगा

उधर, वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा ने भी ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘हालात कैसे हैं खुद देख लीजिये। सीएम के गोरखपुर दौरे के दौरान ही नौजवान भर्तियों को लेकर उनके सामने चीखने लगे। बेरोजगारी गंभीर समस्या है। दिल्ली में चार लाख नौकरी देकर नंबर वन होने के होर्डिंग लगाने से सच छुप नहीं जाता। टीवी चैनल और पेपर के विज्ञापन की जगह धरातल पर काम करिये।’

Related Post

Ganga Aarti

गंगा आरती की नई व्यवस्था

Posted by - February 19, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ गंगा के निर्मलीकरण को लेकर जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश…
Priyanka-Gandhi

UP के मथुरा में प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत

Posted by - February 23, 2021 0
मथुरा। जिलें में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) आज नए कृषि कानूनों के विरोध में हुंकार भरेंगी। प्रियंका…
CM Yogi

डेयरी सेक्टर की बेहतरी के लिए पशुचारा और नस्ल सुधार दोनों महत्वपूर्ण: सीएम योगी

Posted by - November 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के डेयरी सेक्टर को बड़ा औद्योगिक स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रयासों को बड़ी…
AK Sharma

सिंगापुर की औद्योगिक कम्पनियाॅ उप्र में निवेश को इच्छुक: एके शर्मा

Posted by - January 24, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) से सिंगापुर के फर्स्ट सिक्रेटरी सिंगापुर हाईकमिश्नर इन…