लखनऊ: ट्रेनों में यूवीसी रोबोट करेगा कोरोना वायरस से जंग!

811 0

भारतीय रेल में कोरोनावायरस के खतरे को कम करने के लिए अब रोबोट से रेल कोच की साफ सफाई करने का फैसला किया है। दिल्ली डिवीजन ने टेक्नोलॉजी ड्राइविंग डिसइन्फेक्शन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके लिए यूबीसी रोबोट का प्रयोग किया जा रहा है। लोगों के बैठने वाले कंपार्टमेंट एरिया को 100 फीसदी डिसइनफेक्टेंट बनाने के लिए यह रोबोट यूवीसी लाइट का प्रयोग कर रहा है। नई दिल्ली लखनऊ 02004 शताब्दी एक्सप्रेस में पहली बार यूवीसी रोबोट की मदद से डिसइनफेक्टेंट का काम किया जा रहा है।

दरअसल उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा पहली बार लखनऊ शताब्दी स्पेशल को रिमोट कंट्रोल से चलने वाली रोबोट यूवीसी लाइट मशीन के इस्तेमाल से कीटाणुरहित किया जा रहा है। यह तकनीक उन स्थानों पर भी कारगर है जहां तक किसी अन्य मौजूदा प्रक्रिया द्वारा नहीं पहुंचा जा सकता है। रेलवे अफसरों का कहना है कि इस प्रक्रिया में रेलकर्मी की भागीदारी नहीं होती, इस वजह से यह यूवीसी तकनीक पूरी तरह सुरक्षित और उपयोग के अनुकूल है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अल्ट्रा वायलेट सैनिटाइजेशन रोबोट बनाया गया है। अब रेलवे कोच को रोबोट सैनिटाइज कर रहे हैं। दूर से रोबोट का संचालन कर कोच में घुसे बिना उसे साफ़ किया जा सकता है।

पीएम मोदी इसी महीने जा सकते हैं अमेरिका!

पिछले साल दाे महीने के लंबे लॉकडाउन के बाद रेलवे ने मई के आखिर में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के साथ रेल परिचालन शुरु किया था। इस दौरान रेलवे के सामने सबसे बड़ी चुनौती यात्रियों को साफ़ और संक्रमण मुक्त माहौल में गंतव्य तक पहुंचाने की थी। इंडियन रेलवे अब भी इस चुनौती से निपटने की कोशिश रहा है। इसी बीच राजधानी व अन्य ट्रेनों का भी सामित परिचालन शुरू हुआ है।

Related Post

CM Yogi

स्मृति ईरानी ने सीएम योगी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted by - May 9, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से सोमवार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani)  ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास…
CM Yogi reached the camp of Bharat Sevashram Sangh

निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा भारत सेवाश्रम: सीएम योगी

Posted by - February 1, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) महाकुम्भ नगर के सेक्टर 5 स्थित भारत सेवाश्रम के शिविर…

जो रामभक्तों पर गोली चलवा चुके, उन्हें आस्था की बात करने का अधिकार नहीं: स्वतंत्र देव सिंह

Posted by - July 8, 2025 0
लखनऊ। कांवड़ यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र…