उत्तराखंड में सात सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

707 0

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से छुटकारा मिलता नजर नहीं आ रहा है। मानसून के दौरान भले भी मेघ कम बरसे हों, लेकिन जब मानसून समापन है, तब बारिश आफत बनकर आ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें ध्वस्त हो रही हैं। नदी और नालों में पानी का प्रवाह तेज है। मैदानी क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। पूरे उत्तराखंड में रुक रुक कर बारिश हो रही है। वहीं, हाल ही में केदारनाथ, बदरीनाथ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से मौसम में हल्की ठंडक भी महसूस की जाने लगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में बारिश का दौर सात सितंबर तक जारी रहेगा। कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में सात सितंबर तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में गर्जन के साथ बारिश, संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, सड़कों के अवरोध होने और नदी नालों में पानी बढ़ने के साथ ही निचले इलाकों में जल भराव की चेतावनी दी गई है।

24 घंटे में कोरोना के 45 हजार नए मामले, एक्टिव केस भी 4 लाख के करीब

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। छह को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। सात को भी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

Related Post

CM Dhami

हिमवीरों के संग रंगों का उत्सव: मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया मनोबल

Posted by - February 27, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में पहुंचकर देश की…
CM Dhami

उत्तराखण्ड ने हासिल की राजस्व अधिशेष की ऐतिहासिक उपलब्धि, CAG रिपोर्ट ने की पुष्टि

Posted by - September 23, 2025 0
देहारादून। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखण्ड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में ₹5,310…
CM Dhami

चार धाम यात्रा पर मुख्यमंत्री धामी का बयान: तीर्थयात्रियों की सुविधा सर्वोपरि

Posted by - May 1, 2025 0
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को आश्वासन दिया कि सरकार तीर्थयात्रियों के लिए…
Savin Bansal

जनदर्शन: बुजुर्ग को परिजनों सम्पति अपने नाम करा छोड़ा लावारिस, डीएम ने दर्ज कराया भरणपोषण एक्ट में वाद दर्ज

Posted by - January 12, 2026 0
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 130 से अधिक शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त…