तेजस ट्रेन में अंडरवियर पहनकर घूम रहे थे जदयू विधायक, यात्रियों ने टोका तो कहा- मैं विधायक हूं

626 0

अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाले बिहार के जदयू विधायक गोपाल मंडल एकबार फिर से चर्चा में हैं, इसबार तो गोली मारने की धमकी दे डाली। गोपाल तेजस ट्रेन के जरिए पटना से दिल्ला जा रहे थे, वह अंडरवियर में ही ट्रेन में घूम रहे थे तो कुछ लोगों ने पैंट पहनने की बात कहते हुए एतराज जताया। इससे गोपाल मंडल आग बबूला हो गए, कहा- तुम जानते नहीं कि मैं विधायक हूं, इसके बाद यात्रियों को मां-बहन की गालियां देने लगे। सहयात्री प्रहलाद पासवान ने जीआरपी को फोन लगाया तो जीआरपी अधिकारियों ने गोपाल मंडल को फोन लगाया पर बात नहीं हो सकी। विधायक के मित्र कुणाल सिंह ने कहा- मंडल जी डायबिटीज के मरीज हैं, विधायक जी पूरे कपड़ों के साथ वॉशरूम नहीं जा पाते, वह लुंगी में ही जाते हैं।

उनकी इस हरकत पर सहयात्री ने आपत्ति जताई तो मंडल गाली-गलौच करने लगे। उन्होंने यात्री को गोली तक मारने की धमकी दे डाली।विधायक पर आरोप है कि उन्होंने यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। जानकारी के अनुसार, गोपाल मंडल पटना-दिल्ली तेजस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। आरोप है कि ट्रेन के अंदर अंडरवियर और गंजी पहनकर घूमने पर जब यात्री ने उन्हें टोका तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौच की और गोली मारने की धमकी दी। गोपाल मंडल की ट्रेन में गंजी अंडरवियर पहने हुए तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

हर्षवर्धन श्रृंगला ने की वेंडी शेरमेन से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

गोपाल मंडल की बातों को अगर मान भी लिया जाए, तो पेट खराब होने पर कोई अपने कपड़े उतारकर ट्रेन के कंपार्टमेंट में अर्द्धनग्न हालत में घूमना कैसे सही हो सकता है। साथ ही जिसका पेट खराब हो, वह कम से कम इस हालत में तो नहीं होगा कि किसी यात्री से गाली गलौज और मारपीट कर सके। लेकिन गोपाल मंडल के लिए यह नई बात नहीं है। कोरोना काल के दौरान कुछ माह पहले उन्होंने क्वारेंटीन वाले इलाके में जबरन बेरिकेडिंग तोड़ दी थी। बाद में उन्होंने लैट्रीन लगे होने का बहाना बनाया था।

Related Post

CM Yogi

आज ‘नया भारत’ पर्यावरण के क्षेत्र में भी दुनिया का पथप्रदर्शक बन रहा हैः मुख्यमंत्री

Posted by - April 27, 2025 0
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की चर्चा की।…
RANDEEP SURJEWALA

कांग्रेस का सवाल-साठ हजार करोड़ की राफेल डील में किसे दिए गए करोड़ों के ‘गिफ्ट’?

Posted by - April 5, 2021 0
नई दिल्ली। फ्रांस के पब्लिकेशन मीडियापार्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 2016 में जब भारत और फ्रांस…
सबरीमला

Flashback 2019: सबरीमला में महिलाओं के सुरक्षित प्रवेश पर आदेश देने से कोर्ट का इनकार

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महिला कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराते हुए सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने का केरल सरकार…
E-buses will be started operating soon: AK Sharma

आम नागरिकों को आधुनिक, आरामदायक और प्रदूषण रहित यात्रा सुविधा का मिलेगा लाभ: एके शर्मा

Posted by - September 2, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार जनहित को केंद्र में रखकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक नगरीय परिवहन व्यवस्था की दिशा में…
Dushyant Chautala

राजनाथ सिंह से डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर की बात

Posted by - July 1, 2022 0
हरियाणा: दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने आज…