राजपाल यादव भी होंगे कांग्रेस में शामिल

शीला दीक्षित से मिले अभिनेता राजपाल यादव, कांग्रेस में शामिल होने की आशंकाए तेज

1362 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले दिल्ली पहुंचे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली की लगातार 15 साल तक सीएम बनकर रिकॉर्ड बनाने वाली कांग्रेस नेता शीला दीक्षित से मुलाकात की है।राजपाल के दिल्ली कांग्रेस अध्यक्षा के घर पहुंचते ही कयासों का दौर तेज हो गया कि क्या वह भी कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें :-आचार संहिता के उल्लंघन में हेमा मालिनी को निर्वाचन अधिकारी ने जारी की नोटिस 

आपको बता दें  बीते सप्ताह अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर भी कांग्रेस में शामिल हुई हैं और अब वह उत्तरी मुंबई से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। वह भाजपा के गोपाल शेट्टी के खिलाफ मैदान में हैं।वहीं अभिनेता राजपाल यादव शीला दीक्षित के घर पहुंचने पर इनकी भी कांग्रेस मे शामिल होने के आशंका बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें :-बिहार में दो जगह से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा, जीत सुनिश्चित का किया दावा 

जानकारी के मुताबिक फिल्म अभिनेता राजपाल यादव से कहा, “मैं दिल्ली आता हूं​ तो शीला दीक्षित से मिलता रहता हूं. शीला दीक्षित का आज जन्मदिन भी था इसलिए उनसे मुलाक़ात हुई. मैं जब भी दिल्ली आता हूं सभी से मिलता हूं। आशीर्वाद लेता रहता हूं।”इससे पहले 27 मार्च को राजपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की थी।

Related Post

Police conduct checking campaign regarding upcoming festivals and covid19

आगामी त्योहारों और कोविड को लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया

Posted by - March 23, 2021 0
आगामी त्योहारों और कोविड 19 महामारी के मद्देनजर जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ ऑडर नवीन अरोरा और एसीपी गाजीपुर ने सोमवार…
बापू के साथ बीजेपी का भी अपमान

प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान बापू के साथ बीजेपी का भी अपमान , होगी कार्रवाई

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा के पटल पर बापू के हत्यारे नाथूराम…