महामारी के बीच महंगाई का कहर जारी, 75 रुपए बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम

856 0

कोरोना संकट के बीच आम आदमी पर महंगाई का कहर जारी है, सितंबर महीने की पहली तारीख को ही घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेडंर के दाम बढ़ा दिए गए। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 25 रुपए बढ़ाया गया वहीं 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर अब 884.5 रुपए का हो गया है, महज 15 दिन के भीतर सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।

पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के कारण मोदी सरकार की जमकर आलोचना हो रही है लेकिन उसपर कोई असर नहीं पड़ रहा है। सरकार अपना पक्ष रखते हुए कहती है कि उसके हाथ में कुछ नहीं है, सबकुछ कंपनियां तय करती हैं, वह अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर है।

दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जो अब 884.50 रुपये का हो गया है।  यानी इस साल सिलेंडर की कीमतों में करीब 190.50 रुपये का इजाफ हो चुका है। फरवरी में सिलेंडर  की कीमतों में 3 बार इजाफा हुआ था।  मार्च 2021 में इसकी कीमत 819 रुपये हो गई थी।  मई और जून में सिलेंडर के दाम में कोई बदलावन नहीं हुआ था।

कोरोना काल में निवेशकों की पहली पसंद बना उत्तर प्रदेश : योगी

Related Post

आर्थिक सर्वे

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी विकास वित्त संस्थान की स्थापना को मंजूरी

Posted by - March 16, 2021 0
नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि मंत्रिमंडल ने विकास वित्त संस्थान Development Finance Institute (DFI)…

जल्द पतंजलि का प्रचार करते दिखेंगे नामी-गिरामी क्रिकेटर और एक्टर-रामदेव ने लिया फैसला

Posted by - July 17, 2021 0
बाबा रामदेव ने 2006 में पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की थी, पतंजलि के उत्पादों का प्रचार रामदेव खुद ही करते…
nirmala sitaraman

आर्थिक वृद्धि बनाए रखने के लिए उद्योग और सरकार के बीच विश्वास जरूरी : सीतारमण

Posted by - April 20, 2021 0
कोलकाता । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच वृद्धि को बनाए…

यूपी में नई जनसंख्या नीति का विमोचन करेंगे सीएम योगी, दो से अधिक बच्चों वालों की कटेंगी सुविधाएं

Posted by - July 11, 2021 0
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को यूपी जनसंख्या नीति 2020-21 शुरुआत करेंगे, जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की गतिविधियां भी शुरु हो जाएंगी।…