मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द के बाद सरकारी अस्पताल में हुए भर्ती

818 0

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  सीने में तेज दर्द के बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने ट्वीट करके खुद इस बात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया, ‘कल से पोस्ट कोविड इफेक्ट की वजह से मेरी तबीयत खराब है। मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा है। एसएमएस अस्पताल में सीटी एनजीओ करवाया है। एंजियोप्लास्टी की जाएगी। मुझे खुशी है कि मेरा इलाज एसएमएस हॉस्पिटल में हो रहा है। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मेरे साथ है।

गौरतलब है कि सीएम के अस्पताल पहुंचने के साथ ही एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन ने भी तुरंत टीम तैयार की। वहीं इसके बाद वहां पहले से मौजूद अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी, एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा सहित कार्डियोलॉजी सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उन्हें हैंडल किया।  वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा भी उनके साथ हॉस्पिटल में मौजूद रहे।

कोरोना को लेकर खतरनाक और गलत सूचना देने वाले 10 लाख वीडियो को यूट्यूब ने हटाया

बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमण की चपेट में आ गए थे।  इसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं है।  डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने आराम की भी सलाह दी थी। साथ ही 29 अप्रैल 2021 को CM गहलोत कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इससे पहले 28 अप्रैल को उनकी पत्नी सुनिता गहलोत भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं।

Related Post

CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों में विकास कार्यों ने गति पकड़ी: सीएम धामी

Posted by - June 10, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को देहरादून स्थित एक होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम…
Corona virus

कोरोना वायरस के कारण हाथों की सफाई को लेकर बढ़ी जागरूकता : डाॅ. कीर्ति विक्रम

Posted by - October 14, 2020 0
लखनऊ। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ द्वारा मानसरोवर योजना, दुबग्गा, लखनऊ स्थित मलिन बस्ती में ‘ग्लोबल…
मेथी का पराठा

‘मेथी का पराठा’ पुरुषों की शारीरिक क्षमता सहित अन्य गुणों का होता है भंडार

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों के ढेर सारे विकल्प मौजूद होते हैं। वैसे तो बच्चों को…
उन्नाव दुष्कर्म मामला

उन्नाव दुष्कर्म कांड: भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दोषी करार,19 दिसंबर को सजा का एलान

Posted by - December 16, 2019 0
नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव दुष्कर्म मामले में भारतीय दंड संहिता की…
बीजेपी में फूट

अजित पवार के साथ सरकार बनने पर बीजेपी में फूट, एकनाथ बोले- समर्थन लेना थी भूल

Posted by - November 27, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार के साथ सरकार गठन को लेकर बीजेपी में विरोध के स्वर सुनाई दे…