कांग्रेस में जंग जारी! सिद्धू के सलाहकार ने ‘अलीबाबा और 40 चोर’ कहकर कैप्टन पर फिर साधा निशाना

671 0

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने अब सीएमकैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है। माली ने कहा कि कैप्टन समर्थक ये भूल जाएं कि नवजोत सिंह सिद्धू ‘अली बाबा और चालीस चोर’ की अगुवाई में ‘दूल्हे’ की भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी को माली ने लुधियाना का ‘भगोड़ा’ करार दिया, वहीं पंजाब सरकार में मंत्री विजय इंदर सिंगला को ‘चालीस चोर’ में से एक बताया।

माली ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने कैप्टन अमरिंदर और पाकिस्तानी पत्रकार अरुसा आलम की फोटो साझा कर उनकी नियुक्ति पर सवाल खड़े किए। इसके अलावा उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ा एक विवादित कार्टून भी फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था।

मुख्यमंत्री बदलने की मांग ने पंजाब कांग्रेस में एक नया संकट पैदा कर दिया है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि सिद्धू की नियुक्ति के साथ कांग्रेस की प्रदेश इकाई में असंतोष को दबाने के पार्टी के हालिया प्रयास विफल रहे हैं। असंतुष्ट नेताओं के एक समूह का नेतृत्व कर रहे बाजवा ने कहा था कि वे कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात का समय मांगेंगे और उन्हें राजनीतिक स्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि ‘कठोर’ कदम उठाने की जरूरत है और अगर मुख्यमंत्री बदलने की आवश्यकता है। तो यह भी किया जाना चाहिए।

दूसरे राज्यों से UP आ रहे RSS कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर षड्यंत्र किया जा रहा- अखिलेश का योगी पर निशाना

यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री को हटाने की कोशिश की जा रही है। बाजवा ने कहा कि यह कोशिश नहीं है बल्कि जनता की मांग है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में एक धारणा बन गयी है कि अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल की एक-दूसरे के साथ ‘मिलीभगत’ है। बाजवा, चन्नी, रंधावा और कुछ विधायकों ने मंगलवार को सिद्धू से भी मुलाकात की थी।

Related Post

राहुल गांधी

राहुल ने पीएम पर किया हमला, कहा- क्या आप भ्रष्टाचार पर बहस से डरते हैं?

Posted by - April 9, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार यानी आज एक बार फिर पीएम पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…

रविशंकर- राष्ट्रगान गा कर अपलोड करें और सर्टिफिकेट पाएं, लोग बोले- देशभक्ति दिखाई नहीं जाती

Posted by - August 14, 2021 0
आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। इसके…
CM Yogi

बिना थके, बिना रुके, बिना डिगे, निरंतर जारी रहेगी यूपी की सफल यात्राः मुख्यमंत्री

Posted by - April 29, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्ष…
AK Sharma

श्रद्धालुओं को ठण्ड से बचाने के लिए शेल्टर होम्स के साथ अलाव जलाने की पर्याप्त व्यवस्था कराएं: एके शर्मा

Posted by - January 4, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आगामी 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या धाम…
AK Sharma

अयोध्या नगरीय विकास और सम्पन्नता के मॉडल के रूप में नवीन मानक गढ़ रही : राज्यपाल

Posted by - February 2, 2024 0
लखनऊ। वर्ष 2024 के प्रथम और 18वीं विधानसभा के सातवें सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदी (Anandi Ben Patel) के अभिभाषण…