Mahila Shakti Kendra

अब वन स्‍टॉप सेंटर और महिला शक्ति केन्‍द्र समन्‍वय के साथ करेंगे काम

646 0

लखनऊ। प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को बेहतर सुविधाएं देने और उनकी समस्‍याओं का तेजी से निराकरण करने के लिए अब वन स्‍टॉप सेंटर (One Stop Center) और महिला शक्ति केन्‍द्र (Mahila Shakti Kendra) समन्‍वय के साथ काम करेंगे। ऐसे में योगी सरकार (Yogi Government) की ओर से प्रदेश की महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, स्‍वावलंबन और सम्‍मान के लिए जो संकल्‍प लिया गया है वो सभी वादे समय सीमा से पहले पूरे हो सकेंगे।

वन स्टॉप सेन्टरों (One Stop Centers) का महिलाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के हब के रूप में विकास किया जाएगा। उनको सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए एक ही छत के नीचे समस्त सेवाएं मिलेंगी। महिलाओं और बेटियों को आर्थिक सहायता, रोजगार/स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी समस्त योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सम्बन्धित विभाग और अधिकारी से समन्वय स्‍थापित कर काम करेंगे।

महिला कल्‍याण विभाग की ओर से 100 दिवसों की कार्ययोजना को तैयार किया गया है। जिसके तहत हर 15 दिवसों में ब्लॉक स्तर पर भव्य स्वावलंबन कैम्पों का आयोजन कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के फार्म भरवाएं और स्वीकृत कराए जाएंगे।

मानसिक मंदित महिलाओं के लिए गृह की होगी स्‍थापना

इसके साथ ही मानसिक मंदित महिलाओं के लिए गृह की स्‍थापना की जाएगी। जिसके तहत स्वयंसेवी संस्थाओं के जरिए लखनऊ में 100-100 बेड की क्षमता के 02 गृहों का संचालन किया जाएगा। जिसकी कुल लागत 4.57 करोड़ है। बता दें कि सामान्य महिलाओं के लिए संचालित विभागीय संस्थाओं में 203 मानसिक मंदित महिलाओं को आश्रय दिया गया है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है गुलाबी मीनाकारी

महिलाओं को दिया जाएगा कौशल विकास प्रशिक्षण

विभाग की ओर से आने वाले 06 माह की कार्ययोजना को तैयार कर लिया गया है। महिला संरक्षण तथा बाल देखरेख संस्थाओं में निवासित बच्चों व महिलाओं का कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संस्थाओं में आवासित महिलाओं और 16 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को उनकी अभिरूचि के अनुरूप कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़ने हेतु उनकी अभिरूचि की मैपिंग व मैपिंग उपरांत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही संविदा तथा सेवा प्रदाता के जरिए से भरे जाने वाले पदों में से रिक्त पदों पर कार्मिकों का चयन किया जाएगा।

जिसमें मिशन वात्सल्य के तहत कुल 136 रिक्त पद और वन स्टॉप सेंटर(One Stop Centers) के तहत 26 जिलों में कुल 252 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर अपना रही जीरो टॉलरेंस की नीति

Related Post

Pump Storage Hub

यूपी में पंप स्टोरेज प्लांट्स का हब बनने जा रहे हैं सोनभद्र, चंदौली और मीरजापुर

Posted by - September 16, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में भी उत्तम प्रदेश बने, इसके लिए योगी सरकार द्वारा विभिन्न स्तर पर…
Yogi

60 वर्ष से ऊपर की हर माता बहन को जल्द फ्री बस सेवा देंगे: सीएम योगी

Posted by - August 10, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व प्रदेशवासियों को डबल…
AK Sharma

देश व प्रदेश में पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ जनहित को समर्पित चल रही सरकार-ए.के. शर्मा

Posted by - March 26, 2025 0
भदोही: उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘यूपी…