हरिद्वार में खुलेगा कैंसर अस्पताल, टाटा इंस्टीट्यूट से होगा अनुबंध- अनिल बलूनी

768 0

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि हरिद्वार और हल्द्वानी में इस साल के आखिर तक कैंसर के इलाज की सुविधा शुरू हो जाएगी। कैंसर अस्पताल के लिए राज्य सरकार, एटॉमिक एनर्जी विभाग और टाटा इंस्टीट्यूट के बीच अगले सप्ताह अनुबंध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में पहले से ही कैंसर अस्पताल का ढांचा खड़ा है। वहां कीमोथेरेपी और इलाज सुविधा शुरू की जाएगी।

शुक्रवार से हरिद्वार में शुरू हुए भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि कैंसर अस्पताल विश्वस्तरीय अत्याधुनिक सुविधायुक्त होगा। हरिद्वार में जमीन लेकर अस्पताल बनाने में वर्षों लग जाएंगे।इसलिए सरकार पहले से निर्मित भवन में चिकित्सा उपकरण स्थापित कर इलाज शुरू करा देगी। कई भवन चिह्नित किए गए हैं। इनमें से एक फाइनल करना बाकी है। इसके बाद उत्तराखंड के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार रिपीट नहीं होने का मिथक भाजपा इस बार तोड़ेगी। पार्टी विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सरकार और पार्टी संगठन के बीच रणनीति बनाने आए हैं। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दौरे भी प्रस्तावित हैं। शुक्रवार को भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे बलूनी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

काबुल एयरपोर्ट के बाहर तालिबान की भारी हवाई फायरिंग!

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की दस्तक के सवाल पर बलूनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कभी वादे पूरे नहीं करते हैं। उत्तराखंड की जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। केजरीवाल दिल्ली में सीएए के पक्ष में एकतरफा बात करते थे। एक धर्म के आधार पर वोट मांगते हैं, लेकिन उत्तराखंड में 180 डिग्री पर आकर आध्यात्मिक राजधानी की बात करते हैं। पंजाब में वह दूसरी बात करते हैं। यही उनका असली चेहरा है। वह झूठी बयानबाजी बंद करें। देवभूमि में झूठ बोलने वालों को कड़ी सजा मिलती है। केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की घोषणा के सवाल पर अनिल बलूनी ने कहा कि दिल्ली में जितनी बिजली फ्री दी जाती है, उससे ज्यादा सरचार्ज वसूला जा रहा है।

Related Post

cm dhami

श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में बने 168 पालन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

Posted by - November 29, 2024 0
देहारादून। कैंप कार्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालन केंद्रों का उद्घाटन किया…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने लैंड पार्सल प्रोजेक्ट्स में भूमि के इष्टतम उपयोग के दिए निर्देश

Posted by - December 3, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में भूमि के इष्टतम उपयोग के लिए…
CM Dhami

धामी सरकार प्रतिमाह सौ यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी

Posted by - September 16, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार (Dhami Government) राज्य में प्रतिमाह 100 यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50…
Savin Bansal

शोभा को रोजगार हेतु राइफल क्लब से आर्थिक सहायता भी मिलेगी जल्द; डीएम ने दिए निर्देश

Posted by - October 16, 2025 0
देहरादून: विगत माह शोभा रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) से मिलकर अपनी व्यस्था सुनाते…