मायावती बोलीं- योगी सरकार का अनुपूरक बजट दिल दुखाने वाला

1007 0

बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार द्वारा यूपी विधानसभा में पेश किए गए अनुपूरक बजट को प्रदेश की गरीब जनता के लिए दिल दुखाने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार तमिलनाडु की तरह पेट्रोल की कीमत 3 रुपए कम कर देती तो जनता को जरूर राहत मिलती।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से अंधाधुंध वादे व घोषणाएं की हैं।

उसके अनुसार प्रबंधन न होने से ये घोषणाएं सिर्फ कागज पर ही रह जाएंगी जबकि बसपा की सरकार में घोषणाओं से पहले वित्तीय प्रबंधन करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि बसपा की व दूसरी सरकारों में यही एक फर्क है।

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप

बता दें कि यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रदेश की योगी सरकार ने सात हजार तीन सौ एक करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया है। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यह बजट युवाओं को रोजगार देने व किसानों को राहत देने के लिए है। इसमें प्रदेश ढ़ाचागत विकास के लिए भी इंतजाम किया गया है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने किया आह्वान- दीपोत्सव में इस बार 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखें

Posted by - June 15, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि आज अयोध्या में 32 हजार करोड़ की परियोजनाओं के कार्य हो…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Posted by - January 18, 2023 0
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को सूचना प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर…
Jawaharpur Thermal Power Plant

जवाहरपुर तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की यूनिट-दो बिजली उत्पादन के लिए तैयार

Posted by - July 13, 2024 0
लखनऊ। जवाहरपुर तापीय परियोजना ( Jawaharpur Thermal Plant)  की 660 मेगावाट की यूनिट-दो भी बिजली उत्पादन के लिए पूरी तरह…