उत्तराखंड मे 60 लाख की ठगी के आरोप में एसटीएफ ने नाइजीरियन युवक को दिल्ली से किया गिरफ्तार

541 0

साइबर ठगी को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड व साइबर पुलिस स्टेशन ने बड़ी कार्यवाई की। क्रिप्टो करेंसी में दो करोड़ रुपये कमाने का लालच देकर 60 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के आरोप में एसटीएफ ने एक नाइजीरियन मूल के युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी नाइजीरियन युवक अवैध रूप से दिल्ली में रहता था।

वह देवप्रयाग में भी एक व्यक्ति से साइबर ठगी कर चुका है। आरोपी के पास से आठ मोबाइल फोन, दो लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं। बता दें कि स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा कुछ दिन पहले भी एक नाइजीरियन अभियुक्त को अन्य प्रकरण में महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया था। संपत्ति बेचने के नाम पर एक कर्नल से 1.25 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने यह रकम क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर दी। इसमें वह सारी रकम डूब गई। आरोपियों के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

धोखाधड़ी की शिकायत कर्नल दिनेश कुमार गुप्ता निवासी गांधी रोड ने एसपी सिटी कार्यालय में की थी। कर्नल दिनेश गुप्ता क्लेमेंटटाउन में तैनात हैं। पिछले दिनों कर्नल दिनेश अपने लिए एक संपत्ति खोज रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात रजनीश उर्फ रवि निवासी मोहन गार्डन दिल्ली, दर्शन सोलंकी निवासी मटियाला गांव, पश्चिमी दिल्ली और रजनी राठी निवासी उत्तम नगर दिल्ली से हुई। तीनों ने कर्नल को आईटी पार्क में एक जमीन दिखाई। इन्होंने कहा कि इस जमीन पर दो मंजिला मकान बनेगा। इसका उन्होंने कर्नल को नक्शा भी दिखाया। कर्नल ने उनसे जमीन के साथ मकान का भी सौदा कर लिया।

लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर फिर हमला

इसके लिए उन्होंने 1.25 करोड़ रुपये अग्रिम दे दिए, लेकिन बहुत दिन हो गए इन्होंने न तो मकान बनाया और न ही जमीन की रजिस्ट्री आदि की। कर्नल ने जब उनसे रकम लेने का दबाव बनाया तो उन्होंने कहा कि यह उन्होंने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर दी थी, लेकिन कुछ दिन बाद यह डूब गई। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Post

CM Dhami

प्रवासी उत्तराखंडी गांवों को संवारने के लिए आगे आए: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - January 4, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी…
CM Dhami

हर न्याय पंचायत में बहुद्देशीय शिविर, कोई पात्र लाभार्थी ना छूटे- सीएम धामी

Posted by - December 17, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज मुख्यमंत्री आवास में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम की तैयारियों…
CM Dhami

वित्तीय अनुशासन बनाने में दूसरे स्थान पर आया देवभूमि उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

Posted by - June 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग…
Religious places will be inaugurated soon: Savin Bansal

गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृति धरोहर की झलक कुठालगेट पर प्रदर्शित पर्यटक

Posted by - December 11, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री (CM Dhami) की प्रेरणा और मार्गदर्शन में दून शहर के प्रमुख चौराहे अब मात्र यातायात बिंदु नहीं,…
Dr. R. Rajesh Kumar

आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. आर. राजेश कुमार

Posted by - February 19, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद ने शहरी विकास को नई दिशा देने…