हजार कमी है पर हम वोट योगी को ही देंगे और कोई चारा नहीं- ब्राह्मण समर्थक की दलील

562 0

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियां कर रहे, बीजेपी की जीत में ब्राह्मण मतदाताओं की अहम भूमिका रही है। लेकिन हाल के दिनों में आशंका जताई जा रही है कि ब्राह्मण मतदाता बीजेपी से नाराज हैं। इस मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम ने उस विरादरी के कुछ लोगों से बात की। एक मतदाता ने कहा कि महंगाई से परेशान हूं…पर वोट तो हम मोदी-योगी को ही देंगे, और कोई चारा नहीं है मेरे पास।

उन्होंने कहा कि हजार कमी है लेकिन योगी जी हमारे राज्य के एक तरह से पिता ही हैं। भूखमरी हो जाए, मजदूरों को मजदूरी न मिले हम वोट तो मोदी योगी को ही देंगे। जब उनसे पत्रकार ने पूछा कि 370 और राम मंदिर के अलावा कोई काम जो सरकार ने किया हो तो उन्होंने कहा कि मेरी नजर में तो कोई और काम नहीं किया।

एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश में ब्राह्मण वोटरों की संख्या 10 से 11 प्रतिशत है। ये संख्या भले ही अन्य जातियों की अपेक्षा कम हो, मगर यूपी की राजनीति में ब्राह्मणों का वर्चस्व रहा है। आजादी के बाद से 1989 तक 6 ब्राह्मण मुख्यमंत्री बने। हालांकि 1990 में मंडल आंदोलन के बाद यूपी को कोई ब्राह्मण मुख्यमंत्री नहीं मिला। इसकी सबसे बड़ी वजह यह रही कि यूपी की सियासत पिछड़े, मुस्लिम और दलित पर केंद्रीय हो गई।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नए आईटी नियमों पर लगाई रोक, कहा- अभी इसकी कोई जरूरत नहीं

सियासत का यह सिलसिला 2007 तक जारी रहा। लेकिन 2007 में मायावती की सोशल इंजिनियरिंग ने एक बार फिर प्रदेश में ब्राह्मण वोटों का महत्व बढ़ा दिया। तब से जो भी दल सत्ता में आए उसमें ब्राह्मण वोटों की अहम भूमिका रही। 2007 में जब मायावती सत्ता में आईं तो उस समय बीएसपी से 41 ब्राह्मण विधायक चुने गए।2012 में सरकार बनाने वाली समाजवादी पार्टी के पास 21 ब्राह्मण विधायक थे। 2017 के विधानसभा चुनावों में कुल 56 ब्राह्मण विधायक जीते थे। इनमें 46 बीजेपी के टिकट पर जीते थे। यही वजह है कि हर दल ब्राह्मणों को अपनी तरफ रिझाने में जुटा है।

Related Post

CM Yogi

नौ वर्षों में बॉटम-3 से टॉप-3 राज्यों में पहुंचा उत्तर प्रदेशः सीएम योगी

Posted by - February 20, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर विधानसभा में हुई चर्चा में…
AK Sharma

एके शर्मा ने ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Posted by - October 15, 2022 0
लखनऊ। राजस्थान के उदयपुर में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर0के0 सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन का…
Sri Ramjanmabhoomi Tirtha Kshetra Trust

..तो अब राम मंदिर ट्रस्ट स्थापित करेगा ऑक्सीजन प्लांट

Posted by - April 23, 2021 0
लखनऊ। अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Sri Ramjanmabhoomi Tirtha Kshetra Trust) राममंदिर निर्माण के साथ अब कोरोना संक्रमित मरीजों के…