सीएम स्टालिन ने घटाया तमिलनाडु में पेट्रोल का भाव, महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपए

569 0

तमिलनाडु में नवनियुक्त डीएमके सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश करके कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। एम के स्टालिन सरकार के वित्त मंत्री पलानिवेल त्यागरजान ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को तीन रुपए कम करने का ऐलान किया है। चुनाव के दौरान महिलाओं से किए गए वादे को पूरा करते हुए गरीब महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

जो महिलाएं सरकारी नौकरी में हैं उनका मातृत्व अवकाश 9 महीने से बढ़ाकर अब 12 महीने कर दिया गया है, इन फैसलों से महिलाओं में खुशी है। महिलाओं को बस के सफर में भी छूट देने के लिए 703 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जल्द ही पुलिस विभाग में 14,317 भर्तियां होगी।

बजट पेश करते हुए तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल त्यागराजन ने विधानसभा में कहा की सरकार ने पेट्रोल पर कर में तीन रुपये प्रति लीटर कटौती का फैसला किया है। इस कदम से राज्य में लोगों को राहत मिलेगी। वहीं राज्य सरकार को सालाना 1,160 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। आज चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.49 रुपये और डीजल 94.39 रुपये का है।

सीएम योगी के साढ़े चार साल में 8472 एनकाउंटर, 3302 अपराधियों को गोली मारकर गिराया

वित्त मंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। लोगों को राहत देने का काम केंद्र सरकार का है। उन्होंने कहा कि, ‘मई 2014 में पेट्रोल पर कुल टैक्स 10.39 रुपये प्रति लीटर था, जिसे केंद्र सरकार ने बढ़ाकर अब 32.90 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसी तरह मई 2014 में डीजल पर लगने वाले कर को 3.57 रुपये से बढ़ाकर 31.80 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।’

Related Post

cm dhami

सीएम धामी ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से की भेंट, राजमार्गों को व्यवस्थित करने की मांग

Posted by - July 25, 2022 0
नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) इन दिनों नई दिल्ली प्रवास पर हैँ। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन व…
CM Yogi

शीघ्र और पारदर्शी हो जन समस्याओं का समाधान : सीएम योगी

Posted by - July 2, 2025 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन…
Paush Purnima

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ माघ मेला का भव्य शुभारंभ

Posted by - January 3, 2026 0
प्रयागराज। देश के सबसे विशाल, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वार्षिक समागम माघ मेला-2026 (Magh Mela) का शनिवार को तीर्थराज प्रयागराज में…

पैंडोरा मामले में आया इमरान खान का नाम, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

Posted by - October 4, 2021 0
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पैंडोरा पेपर्स लीक मामले में अब प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। विपक्ष और पाकिस्तान…