सीएम योगी के साढ़े चार साल में 8472 एनकाउंटर, 3302 अपराधियों को गोली मारकर गिराया

542 0

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लंबे समय से राज्य में आपराधिक गतिविधियों के कम होने का दावा करती आ रही है। इस बीच पुलिस की ओर से अपराध की रोकथाम के लिए जो आंकड़े जारी किए गए हैं, वे काफी चौंकाने वाले हैं। जब से भाजपा यूपी में सत्ता में आई है, तब से लेकर अब तक यूपी पुलिस ने 8472 एनकाउंटर में 3302 अपराधियों को गोली मारकर घायल किया है।

इन गोलीबारी की घटनाओं में अब तक 146 की मौत हुई है, उधर बड़ी संख्या में लोगों के पैर पर गोली लगी हैं।वहीं ऐसी मुठभेड़ों में अब तक 13 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, जबकि 1157 से ज्यादा घायल भी हुए हैं। योगी सरकार में यूपी पुलिस के एनकाउंटर पर उठते सवालों के बीच, लगता है रणनीतिक तौर पर बदलाव किया गया है।

ऑपरेशन लंगड़ा के नाम से ही साफ है कि अपराधियों को एनकाउंटर में गोली मार कर ढेर कर दिये जाने की जगह सिर्फ पैरों में गोली मार कर जख्मी करने का काम चल रहा है। वैसे भी बदमाशों से एनकाउंटर की स्थिति में आत्मरक्षा के मकसद कमर से नीचे ही गोली मारने की हिदायत होती है, ताकि उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर मुकदमा चलाया जा सके।

डॉ. कफील को राहत नहीं, योगी सरकार ने कोर्ट से अब दूसरे मामले में निलंबन जारी रखने की कही बात

ऑपरेशन लंगड़ा कोई एंटी रोमियो स्क्वाड की तरह औपचारिक तौर पर घोषित यूपी पुलिस का अभियान नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिसवाले इसे इसी नाम से जानते और समझते हैं – और जाहिर है अपराधियों में भी खौफ का माहौल तो होगा ही। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में यूपी पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार कहते हैं, एनकाउंटर में घायलों की बड़ी संख्या बताती है कि अपराधियों को मार गिराना पुलिस का पहला मकसद नहीं है… उद्देश्य गिरफ्तार करना है।

Related Post

raam

अर्थव्यवस्था को ऊंचाई तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा एयरपोर्टः सीएम

Posted by - April 7, 2022 0
लखनऊ: अयोध्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Ayodhya International Airport) के लिए नागरिक उड्डयन विभाग और भारतीय विमानपत्तन बीच भूमि लीज एग्रीमेंट हुआ।…
CM Yogi

जनहित के कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं, गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई तय: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनहित के कार्यों में लापरवाही को अस्वीकार बताया है। उन्होंने कहा है कि…