Visa

चंडीगढ़ : गृह मंत्रालय ने खारिज किया सुखबीर बादल का दावा

716 0

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब के राज्यपाल को चंडीगढ़ प्रशासक की जिम्मेदारी से हटाने का कोई फैसला नहीं किया गया है और न ही ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में सुखबीर सिंह बादल के ट्वीट में व्यक्त की गई आशंका निराधार है। उन्होंने कहा, ‘यह भी स्पष्ट किया जाता है कि सुखबीर सिंह बादल ने यह मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) के समक्ष नहीं उठाया है।’

बता दें कि सुखबीर सिंह बादल ने 12 अगस्त की रात को एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की जानकारी दी थी और कहा था कि उनसे अनुरोध किया है कि चंडीगढ़ के लिए पूर्ण प्रशासक नियुक्त कर पंजाब के राज्यपाल को इस जिम्मेदारी से हटाने के फैसले की समीक्षा करें। बादल ने आगे लिखा था कि केंद्र का यह फैसला अपनी राजधानी पर पंजाब के दावे को कमजोर करने का प्रयास है जो कतई स्वीकार्य नहीं है।

यूपी चुनाव: बीजेपी ने कसी कमर, हर एक सीट पर होंगे विस्तारक, तैयार करेंगे सियासी जमीन

Related Post

Amit Shah

बंगाल की भूमि भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई, पैसा खाने वालों को भेजेंगे जेल : गृह मंत्री शाह

Posted by - March 23, 2021 0
गोसाबा । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के गोसाबा में एक जनसभा को…
CM Dhami

RDSS योजना के तहत UPCL को ₹547.73 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, सीएम धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार

Posted by - August 21, 2025 0
देहारादून। केंद्र सरकार द्वारा UPCL, उत्तराखण्ड द्वारा ऋषिकेश के गंगा कॉरिडोर में एच.टी./एल.टी. लाइनों के भूमिगतकरण एवं एससीएडीए ऑटोमेशन हेतु…
pm modi

यह चुनाव हिस्ट्रीशीटर्स को बाहर रखने की हिस्ट्री बनाने का : पीएम मोदी

Posted by - February 4, 2022 0
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी को  कागजी और परिवारवादी  बताते हुए कहा कि…