CAPF परीक्षा में बंगाल हिंसा पर सवाल, ममता बोलीं- UPSC जैसी संस्थाओं को बर्बाद कर रही भाजपा

589 0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। यूपीएससी के तहत होने वाली सशस्त्र पुलिस बलों की परीक्षा में बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर सवाल पूछने पर उन्हीने भाजपा को घेरा है। परीक्षा में कृषि कानूनों को लेकर भी सवाल किया गया था। ममता ने कहा कि भाजपा यूपीएससी जैसी संस्थाओं को बर्बाद कर रही है।

उन्होंने कहा कि कभी संघ लोक सेवा आयोग निष्पक्ष हुआ करता था। अब इसके प्रश्न पत्रों में भाजपा सवाल दे रही है। दरअसल, 8 अगस्त को हुई परीक्षा में एक सवाल किया गया था कि ‘बंगाल चुनाव हिंसा पर करीब 200 शब्दों में प्रतिवेदन’ लिखिए।

दरअसल, 8 अगस्त को सीएपीएफ की परीक्षा में बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर सवाल किया गया था। परीक्षा में एक सवाल किया गया था कि ‘बंगाल चुनाव हिंसा पर करीब 200 शब्दों में प्रतिवेदन’ लिखिए। इस सवाल पर टीएमसी ने भाजपा पर निशाना साधा है। इसके अलावा परीक्षा में कृषि कानूनों को लेकर भी सवाल किया गया था।

आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार कर अपने आकाओं को खुश करने में लगे है खट्टर- बोले किसान नेता

इन सवालों को भाजपा के सवाल करार देते हुए ममता बनर्जी ने यूपीएससी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कभी संघ लोक सेवा आयोग निष्पक्ष हुआ करता था। अब इसके प्रश्न पत्रों में भाजपा सवाल दे रही है। यूपीएससी के पेपर में बंगाल पोस्ट पोल वायलेंस पर सवाल था। राजनीतिक रूप से प्रेरित किसान आंदोलन पर सवाल था। ममता ने कहा कि भाजपा यूपीएससी जैसी संस्थाओं को बर्बाद कर रही है।

Related Post

CM Dhami provided appointment letters to 1456 candidates.

1456 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

Posted by - October 14, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र…
Yogi Cabinet

Yogi Cabinet: महाकुंभ के लिए खोला खजाना, एक्वा मेट्रो लाइन का होगा विस्तार

Posted by - November 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई मंत्रीपरिषद् की बैठक (Yogi Cabinet) में कई अहम प्रस्तावों…
Tourist

विदेशियों में भी बढ़ा आकर्षण, लगभग 23 लाख विदेशी पर्यटकों ने किया उत्तर प्रदेश का भ्रमण

Posted by - January 27, 2025 0
लखनऊ:  ‘योगी के यूपी’ की लोकप्रियता पर्यटकों (Tourists) के बीच निरंतर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के जारी…